मौसम विभाग ने हरियाणा में मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे तक भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 40 हजार किसानों की ढ़ाई लाख एकड़ फसल का नुकसान हो चुका है। इसे देखते हुए सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं सोमवार को बारिश की वजह से यमुनानगर में सोम नदी उफान पर आ गई। जिससे गांव रुकाली का श्मशान घाट नदी में बह गया। यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे यमुना का पानी बढ़ा हुआ है। हालात देखते हुए यमुनानगर के छछरौली ब्लॉक में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सिरसा में घग्गर भी उफान पर है और डेंजर लेवल के करीब चल रहा है। जिसे देखते हुए तटबंधों पर ठीकरी पहरा लगाकर नजर रखी जा रही है। यहां बारिश से 3 घरों की दीवार गिर गई। हालांकि दीवार बाहरी तरफ गिरने से अंदर सो रहे परिवार का बचाव रहा। एक घर के मलबे में 7 बकरियों की मौत हो गई। सिरसा के एक स्कूल में छुट्टी कर दी गई है। हिसार में भाखड़ा से निकलती बासड़ा नहर समेत 7 नहरें टूट गईं। जिससे पानी खेतों में चला गया। करनाल में यमुना ओवरफ्लो हो गई है। पानी आसपास के खेतों में घुस गया है। सोनीपत में यमुना को लेकर दिल्ली बॉर्डर तक 30 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। फरीदाबाद में भी यमुना को लेकर अलर्ट है क्योंकि यहां सुबह तक पानी पहुंच सकता है। बारिश पर नेताओं के बयान भी पढ़िए… मंत्री गंगवा बोले- हालातों के लिए भगवान जिम्मेदार
प्रदेश के पब्लिक हेल्थ मंत्री रणबीर गंगवा ने हालातों के लिए भगवान को जिम्मेदार ठहराया है। मंत्री ने बरवाला के गांव जुगलान में सोमवार को गोशाला के कार्यक्रम में कहा “आज कल के हालात तो आपको पता ही है। इंद्र देवता बे-कंट्रोल हो रहे हैं। हमारे पड़ोसी राज्य में बाढ़ आई हुई है। मेरे हलके में भी पानी चढ़ गया है”। BJP अध्यक्ष बड़ौली बोले- बारिश खुशी की बात, पानी की कमी थी
सोमवार को रोहतक के भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में हो रही बरसात खुशी की बात है। वैसे भी पानी की कमी हो रखी है। इससे पानी की कमी पूरी होगी। हालांकि, जहां बादल फटे हैं और त्रासदी हुई, उसके लिए खेद है। बरसात ने 36 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सरकार के इंतजाम पूरे है। कहीं कोई परेशानी नहीं आ रही है। कैमरे चलाओगे तो जलभराव दिखेगा ही
रविवार को फरीदाबाद में मंत्री विपुल गोयल ने जलभराव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि कोई भी शहर ऐसा नहीं है, जहां बारिश के समय पानी न भरता हो। फर्क सिर्फ इतना है कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में अब बारिश रुकने के एक घंटे के भीतर पानी निकल जाता है। उन्होंने कहा कि अगर बारिश के दौरान कैमरे चलेंगे तो पानी जमा हुआ दिखेगा ही। प्रदेश में नदियों की क्या स्थिति… बारिश से जुड़े PHOTOS… मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…