हिमाचल प्रदेश में अगले 16 घंटे के दौरान भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए शिमला, सोलन और कुल्लू के शिक्षण संस्थान कल यानी 2 सितंबर को भी बंद रहेंगे। आज भी 11 जिलों में शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रही। लैंडस्लाइड की संभावनाएं देखते हुए कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 5 सितंबर तक सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। आज भी कोटी से कनोह रेलवे स्टेशन के बीच जगह-जगह मलबा गिरा। इससे रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। वहीं राज्य सरकार ने हिमाचल को आपदा प्रभावित प्रदेश घोषित कर दिया है। लगातार बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से हो रहे नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को विधानसभा सत्र में इसका ऐलान किया। उधर, चंबा में मणिमहेश यात्रा पर निकले 6 और श्रद्धालुओं के शव बरामद हुए हैं। इनमें से 4 की पहचान परस राम (72) निवासी चंबा, हरविंदर, तरसेम और जवाहर यादव साधु के तौर पर हुई है, जबकि 2 की अभी पहचान होनी है। 25 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक 17 मणिमहेश यात्रियों की मौत हो चुकी है। रविवार देर रात शिमला के जुन्गा में एक मकान जमींदोज होने से बाप-बेटी की मौत हो गई। जुब्बल के बढ़ाल गांव में मकान गिरने से 23 साल की युवती की मौत हो गई। कोटखाई में भी मकान ढहने से एक बुजुर्ग महिला कलावती की जान चली गई। सिरमौर के शाईमी में पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से एक मकान गिर गया। इससे भी एक महिला की मौत हो गई। लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रा में आज (सोमवार) सुबह ताजा हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने 6 जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना, मंडी और सिरमौर जिला मेंं बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। चंबा, कुल्लू और शिमला में ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश में भारी बारिश के कारण 4 एनएच समेत 1277 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई है। बारिश से नुकसान के PHOTOS.. बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…