भारतीय सेना ने बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे में 77वां आर्मी डे मनाया। पुणे के बॉम्बे इंजीनियर्स ग्रुप और सेंटर परेड ग्राउंड में आर्मी डे परेड हुई। इसके साथ ही यह लगातार तीसरा साल है, जब सेना दिवस की परेड दिल्ली के बाहर हुई है। 2023 में आर्मी डे बेंगलुरु में, जबकि पिछले साल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मनाया गया था। परेड में अलग-अलग रेजिमेंटल सेंटर्स से 8 मार्चिंग कंटिंजेंट ने मार्च पास्ट किया। इनमें बेलगावी का मराठा रेजिमेंटल सेंटर, नासिक का आर्टिलरी सेंटर, सिकंदराबाद का आर्मी ऑर्डिनेंस रेजिमेंटल सेंटर, अहिल्या नगर का मेकनाइज्ड इंफेंट्री रेजिमेंटल सेंटर, वेलिंगटन का मद्रास रेजिमेंटल सेंटर, खड़की का BEG सेंटर और आर्मी सर्विस कॉर्प्स हॉर्स कंटिजेंट का घुड़सवार दल शामिल था। पहली बार आर्मी डे परेड में दो विशेष कंटिंजेंट ने भाग लिया। इनमें कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस का महिला अग्निवीर कंटिंजेंट और महाराष्ट्र डायरेक्टोरेट का गर्ल्स NCC कंटिंजेंट शामिल हुआ। इसके साथ ही पहली बार 12 रोबोटिक डॉग्स ने भी परेड में भाग लिया। आर्मी डे सेलिब्रेशन में 52 अवॉर्ड भी दिए गए। इसमें 15 सेना मेडल (वीरता) शामिल थे, जिनमें 8 मरणोपरांत प्रदान किए गए। इसके अलावा विभिन्न कमांड के यूनिट्स के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए 37 चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) यूनिट प्रशंसा पुरस्कार दिए गए। परेड की तस्वीरें… सुखोई विमान, हेलिकॉप्टर्स ने फ्लाई पास्ट किया परेड में सुखोई विमान और सेना के हेलिकॉप्टर्स ने फ्लाई-पास्ट किया। परेड में प्रमुख सैन्य उपकरणों में K-9 वज्र सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर, BMP-2 सरथ इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल, और सशक्त T-90 टैंक शामिल थे। इसके अलावा, स्वाति वेपन लोकेटिंग रडार का भी प्रदर्शन किया गया, जो दुश्मन की तोपों के सटीक लोकेशन का पता लगाने और प्रभावी जवाबी कार्रवाई सुनिश्चित करने में सेना की क्षमता को बढ़ाता है। इस दौरान परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित वीरों को भी सम्मानित किया गया। इनमें मानद कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव को परमवीर चक्र, सूबेदार मेजर संजय कुमार को परमवीर चक्र, और कर्नल डी. श्रीराम कुमार (अशोक चक्र) जैसे वीर शामिल थे। ये इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जनरल उपेंद्र द्विवेदी बोले- शहीदों के परिवार का खयाल रखना हमारी प्राथमिकता इस परेड की शुरुआत से पहले चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कमांड वॉर मेमोरियल पर फूल अर्पण किए। उन्होंने देश की खातिर जान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रिव्यूइंग ऑफिसर के तौर पर परेड के दौरान सैल्यूट लिया। इस परेड की अगुआई मेजर जनरल अनुराग विज ने की, जो दक्खिन महाराष्ट्र और गोवा सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग हैं। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने संबोधन में भारतीय सेना के सभी रैंक के अधिकारियों, उनके परिवारों, रिटायर्ड सैनिकों, शहीदों की विधवाओं और सिविल डिफेंस पर्सनल को आर्मी डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश के लिए जान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ यह भी सुनिश्चित किया कि उनके परिवारों का खयाल रखना सेना की प्राथमिकता है। उन्होंने सैनिकों के समर्पण पर गर्व व्यक्त किया, फिर चाहे बात सीमाओं की सुरक्षा की हो, आपदा में राहत पहुंचाने की हो या चुनौती भरे माहौल में शांति कायम रखने की हो। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म और PM मोदी ने सेना दिवस की बधाई दी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने सेना दिवस के मौके पर X पोस्ट में कहा- सेना दिवस के अवसर पर, मैं भारतीय सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देती हूं। राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपकी अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा है। मातृभूमि की सेवा में किए गए असंख्य बलिदानों को ये देश कृतज्ञता के साथ याद करता है। संकट और आपदाओं के दौरान आप दयालुता और सहानुभूति दिखाते हुए मदद करते हैं। आपकी असाधारण वीरता और साहस आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि सेना दिवस के मौके पर हम भारतीय सेना के अटूट साहस का सलाम करते हैं। ये साहस ही हमारे राष्ट्र की सुरक्षा का प्रहरी है। करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले सैनिकों को भी याद करते हैं। फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा के सम्मान में मनाया जाता है सेना दिवस 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने। इससे पहले भारतीय सेना का नेतृत्व ब्रिटिश अधिकारी करते थे। इस दिन भारत ने अपने सैन्य नेतृत्व की कमान एक भारतीय को सौंपी थी। के.एम. करिअप्पा के सम्मान में ये दिन मनाया जाता है। —————————————— सेना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… राजनाथ बोले- PoK के बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा:यह पाकिस्तान के लिए विदेशी जमीन, यहां आतंकी ट्रेनिंग कैंप चलाए जा रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PoK यानी पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया है। उन्होंने कहा कि PoK के बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा है। PoK और कुछ नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए विदेशी जमीन है और इस जमीन का इस्तेमाल वह आतंकवाद फैलाने के लिए कर रहा है। राजनाथ सिंह ने यह बात मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 9वें आर्म्ड फोर्सेज वेटरंस डे इवेंट में कही। पूरी खबर यहां पढ़ें… इंडियन आर्मी के चीफ बोले- हमारी तैयारी का स्तर ऊंचा:कहा- पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर सेना की कड़ी नजर; मुद्दों का समाधान बातचीत से निकले इंडियन आर्मी के चीफ जनरल मनोज पांडे ने 27 मार्च को कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ लगभग चार साल से चल रहे सीमा विवाद पर भारतीय सेना की नजर बनी हुई है। हमारी तैयारी बहुत उच्च स्तर की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मौजूद मुद्दे का समाधान केवल बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…