मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार पतंगबाजी से हुए हादसों में गुजरात में 6 लोगों की मौत हो गई। राजकोट के राहटलाव गांव में 5 साल के कुणाल की मांझे से गर्दन कट गई। वह पिता के साथ बाइक पर गुब्बारे लेने जा रहा था। सुरेंद्रनगर के ईश्वरभाई तारशीभाई ठाकोर की मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई। महेसाणा के कडी के कस्बा क्षेत्र में बिजली लाइन पर गिरी पतंग को हटाने के प्रयास में एक महिला करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने गए उसके भाई की करंट से मौत हो गई। वडोदरा शहर भी पतंग के मांझे से 6 घटनाएं हुई। इनमें से पांच लोग घायल हुए, जबकि छानी इलाके में रहने वाली माधुरी कौशिकभाई पटेल (35) की मौत हो गई है। वडोदरा शहर में ही पतंग उड़ाते वक्त छत से गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, वडनगर तालुका के वडबर गांव में मांझे की चपेट में आने से मंसाजी रागुंजी ठाकोर (35) की मौत हो गई। देशभर में मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू उत्सव मनाया जा रहा
प्रयागराज में मकर संक्रांति के मौके पर महाकुंभ का पहला अमृत स्नान हुआ। इसमें 3.5 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। गुजरात के अहमदाबाद में भी काइट फेस्टिवल मनाया जा रहा है। महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के 11 राज्यों से 52 और 47 देशों से 143 पतंगबाज पहुंचे हैं। अमित शाह ने अहमदाबाद में पतंग उड़ाई। वहीं, राजस्थान में भी पतंगबाजी का उत्सव मनाया जा रहा है। जयपुर के परकोटा स्थित गोविंद देवजी मंदिर में आज पतंगों की झांकी सजाई गई है। भक्त दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। तमिलनाडु में पोंगल के मौके पर घरों में रंगोली सजाई गई। चेन्नई एयरपोर्ट में लाइटिंग की गई। वहीं बैलों की दौड़ जल्लीकट्टू भी आज से शुरू हो गई। असम में लोग बिहू का त्योहार मना रहे हैं। मकर संक्रांति से जुड़ी मान्यताएं राज्यों में मकर संक्रांति उत्सव की खबरें… MP में शिप्रा-नर्मदा घाटों पर उमड़ी भीड़: कड़ाके की ठंड में श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी; महाकाल को लगा तिल-गुड़ का भोग मध्य प्रदेश में मकर संक्रांति पर्व पर उज्जैन की शिप्रा नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद भी ले रहे हैं। मकर संक्रांति पर बाबा महाकाल को तिल के उबटन से स्नान कराने के बाद तिल से बने पकवानों का भोग अर्पित किया गया। पढ़ें पूरी खबर… UP में महाकुंभ का पहला अमृत स्नान; स्टीव जॉब्स की पत्नी ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाई महाकुंभ का पहला अमृत स्नान (शाही स्नान) मंगलवार सुबह 6.15 बजे से शुरू हुआ। संन्यासियों के हाथों में तलवार-त्रिशूल, डमरू। पूरे शरीर पर भभूत। घोड़े और रथ की सवारी। हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए नागा साधु-संत संगम पहुंच रहे हैं। स्टीव जॉब्स की पत्नी ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाई। पढ़ें पूरी खबर… मकर संक्रांति पर राजस्थान के जयपुर और सीकर में पतंगबाजी का जोश, सुबह से छत पर चढ़े लोग राजस्थान में मकर संक्रांति मनाई जा रही है। इसके साथ जयपुर, सीकर समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही पतंगबाजी शुरू हो गई। जयपुर के परकोटा स्थित गोविंद देवजी मंदिर में आज पतंगों की झांकी सजाई गई है। सुबह से ही लोग दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… बिहार में मकर संक्रांति पर गंगा घाट पर श्रद्धालु की भीड़: 19 साल बाद भौम-पुष्य योग का खास संयोग बिहार में आज यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति भौम-पुष्य योग में मनाई जा रही है। यह संयोग 19 सालों बाद बना है। दोपहर 2:55 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही आज से सूर्यदेव उत्तरायण हो जाएंगे। पटना समेत बिहार के अलग-अलग गंगा घाट पर श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब में माघी मेला, 2 लाख श्रद्धालु पहुंचे: मुगल की कब्र पर जूते मारे पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में आज माघी का शाही स्नान हो रहा है। यहां गुरुद्वारा श्री टूटी गंडी साहिब के सरोवर में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रात 12 बजे स्नान के लिए कपाट खोल दिए गए थे। 9 डिग्री तापमान में सरोवर में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मुगल सैनिक की कब्र पर श्रद्धालुओं ने जूते मारे। अब तक करीब 2 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर… मकर संक्रांति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… क्यों आगे खिसक रही है मकर संक्रांति की तारीख: 1902 में पहली बार 14 जनवरी को मना था ये त्योहार, 71–72 साल में आगे बढ़ जाती है इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जा रही है। 2024 में ये पर्व 15 जनवरी को मनाया गया था। पिछले कुछ सालों से मकर संक्रांति की तारीख में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी 14 जनवरी, तो कभी 15 जनवरी को मकर संक्रांति आ रही है। 2101 के बाद मकर संक्रांति 15 या 16 जनवरी को आने लगेगी। पढ़ें पूरी खबर…