Alertindianews.in पर ताजातरीन खबरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह कठुआ जिले के हीरानगर में पहुंचे। यहां उन्होंने सीमावर्ती ग्रामीणों के और प्रशासन के साथ बैठक की। लोगों केी ओर से उठाए गए मुद्दों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सीमावर्ती इलाके में छह सौ नए बंकर बनाने की घोषणा की। यह भी बताया कि कठुआ जिले में सेंट्रलाइज्ड अलर्ट सिस्टम विकसित किया जा रहा है। जिसके तहत डीसी कार्यालय कठुआ से बटन दबेगा और सीमावर्ती इलाकों तक सायरन सुनाई दे जाएगा। उन्होंने वर्ष 2014 के बाद विकसित हुई भारतीय रक्षा प्रणाली और तक्नीकी विकास को भी उजागर किया।