कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बुधवार को दिल्ली में बैठक हुई। इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर पार्टी के कुछ नेताओं, जिनमें शशि थरूर भी शामिल हैं। उनके दिए बयानों पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर के राजनीतिकरण का आरोप लगाया। ANI के मुताबिक बैठक में कहा गया कि, ‘यह निजी विचार व्यक्त करने का समय नहीं है, बल्कि पार्टी के आधिकारिक रुख को स्पष्ट करने का समय है। हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं, और लोग अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं, लेकिन इस बार थरूर ने लक्ष्मण रेखा पार कर ली है। दरअसल, शशि थरूर ने 8 मई को केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान और दुनिया के लिए मजबूत संदेश है। भारत ने 26 बेकसूर नागरिकों की मौत का बदला लेने के लिए सटीक कार्रवाई की। CWC ने अपने प्रस्ताव में कहा- राष्ट्र दुख और संकल्प में एकजुट है। भारतीय सशस्त्र बलों ने समय-समय पर हमारे राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करते हुए वीरता के साथ आगे आकर काम किया है। कांग्रेस ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश के डिफेंस फोर्स ने किया है, इसलिए कोई भी राजनीतिक दल इस पर अपना विशेष दावा नहीं कर सकता, जैसा कि भाजपा कर रही है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर हुई बैठक में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी और CWC के दूसरे मेंबर और नेता मौजूद रहे थे। थरूर का बयान… विदेश सचिव विक्रांत मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि यह लड़ाई हिंदू-मुस्लिम नहीं, बल्कि आतंक के खिलाफ भारत की एकता है। रात 1 बजे के बाद ही स्ट्राइक की गई ताकि नागरिकों को नुकसान न हो। टारगेट सिर्फ आतंकी अड्डे थे, न कि पाक सेना या सरकारी संस्थान। CWC के प्रस्ताव में कही गई बातें… ……………………….. कांग्रेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प के कश्मीर पर बयान से पाकिस्तान खुश: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था- हजार साल पुराना मुद्दा सुलझाने की कोशिश करूंगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कश्मीर पर दिए बयान से पाकिस्तान ने खुशी जताई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि दक्षिण एशिया में शांति के लिए कश्मीर मुद्दा सुलझना जरूरी है। वह ट्रम्प की इस बयान की सराहना करते हैं। दरअसल, ट्रम्प ने रविवार सुबह कहा कि वे भारत और पाकिस्तान के साथ मिलकर कश्मीर के मुद्दे का हजार साल बाद हल निकालने की कोशिश करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…