बिहार के दरभंगा के रहने वाले IPS अधिकारी देवेन भारती मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। वह वर्तमान कमिश्नर विवेक फणसालकर की जगह लेंगे। 35 साल की नौकरी के बाद फणसालकर आज यानी बुधवार को रिटायर हो रहे हैं। देवेन भारती 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं। इससे पहले वे मुंबई के लॉ एंड ऑर्डर में स्पेशल पुलिस कमिश्नर रहे हैं। उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। देवेन आज शाम को पद संभालेंगे। 26/11 हमले की जांच में शामिल थे 2014 से लेकर 2019 तक फडणवीस के CM कार्यकाल के दौरान भारती जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर थे। भारती मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले की जांच में शामिल थे। पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी दिलवाने में उनका अहम रोल रहा। कमिश्नर की रेस में कई नाम थे विवेक फणसालकर के रिटायर होने के बाद चर्चा थी कि पद किसे मिलेगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सदानंद दाते, संजय कुमार वर्मा, रितेश कुमार और महिला पुलिस अधिकारी अर्चना त्यागी का नाम भी पुलिस कमिश्नर की रेस में था। 2014 से 2019 के बीच फडणवीस सरकार के कार्यकाल के दौरान देवेन कई अहम पदों पर तैनात रहे थे। वह गढ़चिरौली में SP के रूप में भी तैनात थे और बाद में उन्होंने अमरावती और अकोला सहित महाराष्ट्र के कई जिलो में बतौर SP सेवाएं दीं। 5 साल खुफिया विभाग में भी सर्विस दी 1998 से 2003 के बीच उन्हें खुफिया विभाग में भी सेवाएं दीं। 29 साल के करियर में भारती ज्यादातर मुंबई शहर में पोस्टेड रहे। 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान, उन्हें कुछ महीनों के लिए संयुक्त आयुक्त आर्थिक अपराध शाखा में ट्रांसफर कर दिया गया और बाद मे महाराष्ट्र पुलिस के एटीएस प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया। देवेन भारती ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग की पूर्व HOD प्रोफेसर भारती श्रीवास्तव और त्रिपुरारी शरण के सबसे बड़े बेटे हैं। देवेन भारती के माता-पिता दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मुहल्ले की रहने वाले थे। दोनों का निधन हो चुका है। अपने पांच भाई-बहनों में देवेन सबसे बड़े हैं। उनसे छोटी तीन बहनें हैं, जबकि सबसे छोटा एक भाई है। दरभंगा में अब देवेन भारती के परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है।
—————————- ये खबर भी पढ़िए…. भारत-पाक तनाव के बीच बिहार के नर्मदेश्वर बने वायुसेना उपप्रमुख:37 साल का करियर, 3600 घंटे फाइटर जेट उड़ाने का अनुभव, कारगिल युद्ध में अहम भूमिका पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच बिहार के नर्मदेश्वर तिवारी को वायुसेना का उपप्रमुख बनाया गया है। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी सीवान के शरीकलपुर गांव के मूलनिवासी हैं। वे अभी गांधीनगर स्थित साउथ वेस्टर्न एयर कमांड के कमांडर के रूप में कार्यरत हैं। 1 मई को मौजूदा उपप्रमुख एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर की जगह लेंगे, जो 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए