पंजाब के कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अब यूट्यूबर बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि इस चैनल पर वह सियासत की नहीं जिंदगी बात करेंगे। उन्होंने कहा- पंजाब में राजनीति धंधा बन गई है। मैं भी राजनीति में हूं, लेकिन मैंने अपना ईमान नहीं बेचा। एक बार मेयर ने घर पर टाइल लगवा दी थीं, तो उसके मैंने 4 गुना पैसे चुकाए थे। नवजोत सिद्धू ने अपनी बेटी राबिया को यूट्यूब चैनल का क्रिएटिव डायरेक्टर बनाया है। उन्होंने बताया कि बेटी ने ही उन्हें टीवी शो बिग बॉस में जाने का चैलेंज दिया था, इसलिए वहां गया। अब चैनल का चैलेंज दिया तो चैनल शुरू कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवजोत सिद्धू ने ये बातें बोलीं… राबिया बोलीं- पिता कपड़ों सलेक्ट करने में 3 घंटे लगाते हैं
इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद नवजोत सिद्धू की बेटी राबिया ने भी पिता के बारे में बात कही। राबिया ने कहा- मेरे पिता कपड़ों के कलर भी अच्छे सलेक्ट करते हैं। पिता कपड़ों को सलेक्ट करने में करीब 3 घंटे से ज्यादा का समय लगाते हैं। ऐसे में हम कई ऐसी चीजें अपने चैनल पर रखेंगे, जिससे लोगों को कुछ सीखने को मिलेगा।