दिल्ली में हवा का रुख बदलने से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की उड़ानों में देरी हो रही है। पिछले दो दिनों में करीब 400 फ्लाइट्स लेट हो चुकी हैं। दरअसल हवाएं पश्चिम की बजाय पूर्व से बह रही हैं। ऐसी स्थिति में जो फ्लाइट्स ईस्टर्न साइड से ऑपरेट हो रही हैं, उन्हें रनवे के दूसरे छोर से टेक ऑफ करना पड़ता है। ऐसे में विमानों को टैक्सी वे से घूमकर रनवे तक पहुंचना पड़ता है। इसमें समय लगता है और फ्लाइट्स में देरी हो जाती है। एक फ्लाइट में औसत देरी करीब 20 मिनट की होती है। मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक, यह स्थिति करीब 4 मई तक रह सकती है। उधर मौसम विभाग ने आज गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधियां चल सकती हैं। जबकि ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक में भारी बारिश होगी। राजस्थान में पिछले एक हफ्ते से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को जैसलमेर में 46.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, आज राज्य के 80 प्रतिशत हिस्से में बारिश-ओले का अलर्ट भी है। वहीं, बिहार के 17 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में अप्रैल तीन साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा मौसम विभाग के मुताबिक लगातार बारिश की कमी और पश्चिमी हवाओं ने दिल्ली के अप्रैल के तापमान और प्रदूषण के स्तर को तीन साल में सबसे ज़्यादा पर पहुंचा दिया है। इस साल अप्रैल में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2022 में अप्रैल सबसे गर्म था। जब औसत तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम के असर की तस्वीरें… अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट… राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थानः 80% हिस्से में बारिश-ओले का अलर्ट; जैसलमेर सबसे ज्यादा गर्म रहा, पारा 46 के पार पहुंचा तेज गर्मी और लू का असर मंगलवार की तरह आज भी पूरे प्रदेश में रहेगा। मंगलवार को जैसलमेर, बाड़मेर के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में भी दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। हालांकि, कल से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। क्योंकि मौसम केंद्र के अनुसार 1 मई से बैक टु बैक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएंगे। पूरी खबर पढ़ें… मध्य-प्रदेशः आज लू का अलर्ट; 40 जिलों में 2-3 मई को बारिश होगी मध्यप्रदेश के करीब 40 जिलों में 2 और 3 मई को बारिश हो सकती है। जिन जिलों में मौसम बदलेगा, उनमें भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर भी शामिल हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से ऐसा होगा। हालांकि, इससे पहले 30 अप्रैल और 1 मई को प्रदेश में गर्मी का असर रहेगा। उज्जैन संभाग में लू चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेशः 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट; 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवा यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने यूपी के 30 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और तराई हिस्सों में मौसम बदल गया है। इससे गर्म हवा और लू के थपेड़ों से लोगों को राहत मिली है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ः वेस्टर्न डिस्टरबेंस से अगले 5 दिन आंधी-बारिश, ओले गिरेंगे; 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी छत्तीसगढ़ में अगले 4 से 5 दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने आज रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवा चलेगी, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना; पटना समेत 17 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट बिहार में आज यानी बुधवार को भी मौसम बदला रहेगा। 17 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणाः 3 दिन बारिश का अलर्ट; आज 3 जिलों में तेज बारिश की संभावना, धूल भरी आंधी चलेगी हरियाणा में आज (बुधवार) से मौसम में बदलाव आएगा। जिसके तहत प्रदेश के तीन जिलों में बादल छाने, हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, 1-3 मई तक पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाबः 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:तापमान 2.2° गिरा, बठिंडा में 42.8 डिग्री तापमान पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि, राज्य के कई जिलों में चल रही हवाओं ने गर्मी को थोड़ा कम कर दिया है। 24 घंटे में तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान के करीब बना हुआ है। बठिंडा में सबसे ज्यादा 42.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचलः कल से 5 दिन बारिश-तूफान:कुल्लू-ऊना में आज हीट वेव का यलो अलर्ट हिमाचल प्रदेश में कल 1 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे अगले 5 दिनों तक पहाड़ों पर मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश के आसार है। इस दौरान दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…