मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। IMD ने 30 अप्रैल के लिए गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। हालांकि राजस्थान में पिछले एक हफ्ते से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को जैसलमेर में 46.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में मंगलवार को 27.8 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 28 अप्रैल 1979 को 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधियां चल सकती हैं। जबकि ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक में भारी बारिश होगी। 1-3 मई को हिमाचल के 12 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और 40-50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऊना और कुल्लू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने का भी यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अप्रैल तीन साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा मौसम विभाग के मुताबिक लगातार बारिश की कमी और पश्चिमी हवाओं ने दिल्ली के अप्रैल के तापमान और प्रदूषण के स्तर को तीन साल में सबसे ज़्यादा पर पहुंचा दिया है। इस साल अप्रैल में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 2022 में अप्रैल सबसे गर्म था। जब औसत तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम के असर की तस्वीरें… अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट…