चारधाम यात्रा कल (30 अप्रैल) से शुरू हो रही है। यह 6 नवंबर तक चलेगी। सबसे पहले 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री, 2 मई को केदारनाथ धाम और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। आज 29 अप्रैल को मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। भैरो घाटी में विश्राम के बाद 30 अप्रैल को डोली सुबह 9 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा की विधिवत शुरुआत होगी। अब तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन अब भी जारी है। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन पर रोक लगाई है। अगर आप भी चारधाम यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो यह स्टोरी आपके लिए ही है। चार धाम कैसे पहुंचे, कहां रुके, खर्च कितना होगा, तैयारी क्या करें, हर वो जानकारी जो आपके काम की है। 10 स्लाइड में चारधाम यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी… ग्राफिक्स- कुणाल शर्मा ——————————— ये खबरें भी पढ़ें… हर 10 में 6 परिवार कश्मीर ट्रिप कैंसिल कर रहे: 21% अगले 3 साल कश्मीर नहीं जाएंगे, अमरनाथ यात्रा पर भी असर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हर 10 में से 6 परिवार इस साल अपनी कश्मीर ट्रिप कैंसिल कर रहे हैं। वहीं 21% लोगों का कहना है कि वो आने वाले 3 सालों में भी कश्मीर की यात्रा नहीं करेंगे। कम्युनिटी प्लेटफॉर्म लोकल सर्कल्स ने देश के 361 जिलों के 21 हजार लोगों से सर्वे करके यह डेटा जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 5 साल बाद फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा:चीन ने दी इजाजत; उत्तराखंड-सिक्किम के रास्ते 750 श्रद्धालु जाएंगे कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से 25 अगस्त के बीच होगी। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को आवेदन प्रक्रिया के लिए वेबसाइट खोल दी है। तीर्थयात्री http://kmy.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। कैलाश मानसरोवर चीन के कब्जे वाले तिब्बत में है। वह पिछले पांच सालों से भारतीयों को कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए इजाजत नहीं दे रहा था। पूरी खबर पढ़ें…