दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का सिक्योरिटी लेवल Y से बढ़ाकर Z कर दिया गया है।। दिल्ली पुलिस ने सचदेवा की सुरक्षा समीक्षा के बाद 26 अप्रैल को सचदेवा की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया था। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। Z सिक्योरिटी में सचदेवा के साथ 20 से 22 सुरक्षाकर्मी रहेंगे। इनमें चार से छह कमांडो और पुलिसकर्मी शामिल होंगे। उनके वाहनों के काफिले के साथ एक पायलट वाहन भी रहेगा। आज की अन्य बड़ी खबरें पढ़ें… NEET-UG के लिए शिक्षा मंत्रालय ने तैयार किया प्लान, पुलिस एस्कॉर्ट में होगा क्वेश्चन्स पेपर का ट्रांसपोर्टेशन, कोचिंग सेंटर पर रखी जाएगी निगरानी शिक्षा मंत्रालय 4 मई को होने वाले मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट-यूजी में किसी भी तरह की चूक न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कलेक्टर और एसपी के साथ कई बैठकें कर रहा है। एग्जाम देश भर में 550 से अधिक शहरों और 5,000 से ज्यादा सेंटर्स पर होगा। अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं के बाद मंत्रालय एक फुल-प्रूफ योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत एग्जाम सेंटर्स पर NTA सुरक्षा के अलावा पुलिस कई लेवल पर तलाशी लेगी। क्वेश्चन्स पेपर और ओएमआर शीट का ट्रांसपोर्टेशन पूरी तरह से पुलिस सुरक्षा में होगा। धोखाधड़ी नेटवर्क को रोकने के लिए कोचिंग सेंटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी की जाएगी। केरल CM हाउस और ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली केरल के तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ‘क्लिफ हाउस’ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, बम स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन जारी है।
मध्य प्रदेश में शराब ठेकेदारों पर ED का एक्शन, 49 करोड़ से ज्यादा के राजस्व घोटाले का खुलासा ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने सोमवार को मध्य प्रदेश के शराब ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई एक FIR के आधार पर हुई, इसमें शराब कारोबार में गड़बड़ी का आरोप था। ईडी ने भोपाल, इंदौर और मंदसौर में शराब से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी की और कई दस्तावेज जब्त किए। जांच में पता चला कि इन ठेकेदारों ने चालान में हेरफेर कर करीब 49 करोड़ 42 लाख रुपए का सरकारी नुकसान किया। यह गड़बड़ी वित्त वर्ष 2015-16 से 2017-18 के बीच की गई थी। आरोप है कि शराब के लाइसेंस के लिए भी उन्होंने फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) बनवाए थे। ठेकेदारों चालाकी करते थे और बैंक में छोटी रकम का चालान भरते थे। चालान में ‘रुपए अंकों में’ तो सही से भरते थे, लेकिन ‘रुपए शब्दों में’ वाली जगह खाली छोड़ देते थे। बैंक में पैसा जमा कराने के बाद वे खाली जगह में बड़ी रकम (जैसे हजार या लाख) जोड़ देते थे। फिर इस बदले हुए चालान को शराब गोदाम या जिला आबकारी कार्यालय में जमा कर देते थे। इस तरह वे असली से ज्यादा रकम दिखाकर शराब का स्टॉक लेते थे और सरकार को भारी नुकसान पहुंचाते थे। मध्य प्रदेश के धार में 4 लोगों की एक्सीडेंट में मौत; सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर सोमवार सुबह एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। कार सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई। युवक झाबुआ से धार में एक शादी में जाने के लिए निकले थे। ट्रक से टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के एयरबैग खुल गए थे, लेकिन इसके बाद भी कोई जिंदा नहीं बच पाया। पिछली सीट पर बैठा एक युवक डैशबोर्ड के शीशे में फंस गया। पूरी खबर पढ़ें… केदारनाथ धाम को फूलों से सजाया जा रहा, 2 मई से खुलेंगे कपाट चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को हो जाएगी। 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसकी तैयारी आज से शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम को फूलों से सजाया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया X पर सजावट का वीडियो शेयर किया है। केदारनाथ मंदिर के कपाट 2 मई को खुलेंगे, लेकिन भगवान की पंचमुखी डोली यात्रा 28 अप्रैल यानी आज से ही शुरू हो जाएगी। डोली यात्रा की शुरुआत उखीमठ में ओंकारेश्वर मंदिर से होगी। यात्रा उसी दिन गुप्तकाशी में विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी और रात वहीं रुकेगी। अगली सुबह 29 अप्रैल को डोली यात्रा गुप्तकाशी से फाटा और 30 अप्रैल को फाटा से गौरीकुंड पहुंचेगी। 1 मई को यात्रा गौरीकुंड से जंगलछत्ती, भीमबाली, रामबाड़ा और रुद्र पॉइंट से होकर केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 2 मई की सुबह 7 बजे केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। जून से अगस्त के बीच अगर मौसम सही रहता है, तो इस बार 30 लाख से ज्यादा लोगों के केदारनाथ धाम पहुंचने का अनुमान है। चार धाम यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए ये खबर पढ़ें… अरुणाचल प्रदेश में अगवा किए गए मजदूरों को बचाने के लिए सेना का अभियान, 3 उग्रवादी ढेर अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले के पांगचाओ इलाके से 25 अप्रैल की रात को दो निर्माण मजदूरों का अपहरण कर लिया गया था। सूचना मिलने पर 27 अप्रैल (रविवार) को भारतीय सेना और असम राइफल्स ने संयुक्त अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों की उग्रवादियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादी मारे गए। अभियान में चार ऑटोमेटिक हथियार, गोलियां और युद्ध में काम आने वाला अन्य सामान भी बरामद हुआ। इस कार्रवाई में एक मजदूर को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दूसरे मजदूर की तलाश जारी है। असम में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद और विधायक पर हमला, नेता बोले- भाजपा ने हमला करवाया असम के नागांव जिले में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरोदोलोई और विधायक सिबामोनी बोरा पर रविवार को हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों नेताओं को मामूली चोटें आईं हैं जबकि उनके वाहनों भारी नुकसान पहुंचाया गया। यह घटना धींग पुलिस थाने के उपर-दुमदुमिया गांव में हुई, जब दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार करने जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोरोदोलोई, बोरा और APCC प्रवक्ता मोहसिन खान रैली के लिए जेंगोनी गांव की ओर बढ़ रहे थे। उसी समय काले कपड़े पहने 10-12 नकाबपोश बदमाशों ने सुनसान जगह पर काफिले को रोका और उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद बोलोदोलाई ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर हमला हुआ।