पहलगाम हमले के एक हफ्ते बाद अब धीरे-धीरे जांच एजेंसियों को आतंकी हमले की साजिश के सबूत मिलने लगे हैं। एजेंसियों की प्राइमरी इंवेस्टिगेशन जांच और खुफिया जानकारी के मुताबिक, हमले से पांच दिन पहले बैसरन एरिया में एक अज्ञात चीन में बना DJI ड्रोन उड़ता देखा गया था। इसके अलावा घोड़ेवालों से रेकी करवाने का शक भी है। जांच में ऐसे कई अहम खुलासे हुए हैं। 4 पॉइंट्स में प्राइमरी जांच में हुए खुलासे को जानिए… पाकिस्तान ऐसे पाल रहा है आतंकवाद NIA ने केस दर्ज किया, कई राज्यों में टीमें पीड़ित परिवारों से मिलीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में जम्मू में केस दर्ज किया है। इसमें सर्चिंग में मिले सबूतों और चश्मदीदों के बयानों को आधार बनाया गया है। NIA की टीमों ने महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में पीड़ितों परिवार के सदस्यों के बयान लिए हैं। सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी में पिछले तीन दिन में 10 आतंकियों के घर ब्लास्ट से उड़ा दिए। बीते दो दिन में 272 पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़कर जा चुके हैं। 13 डिप्लोमैट-अफसरों समेत 629 भारतीय, पाकिस्तान से लौटे हैं। पहलगाम हमले की जांच में रूस-चीन को शामिल करना चाहता है पाकिस्तान न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक पाकिस्तान चाहता है कि पहलगाम आतंकी हमले की जांच में रूस और चीन भी शामिल हों। हाल ही में रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी रिया नोवोस्ती न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा- मुझे लगता है कि रूस, चीन या पश्चिमी देश इस संकट में बहुत ही सकारात्मक रोल निभा सकते हैं। उन्हें एक जांच समिति गठित करनी चाहिए, जो जांच करे कि पीएम नरेंद्र मोदी झूठ बोल रहे हैं या सच। ————————————— ये खबर भी पढ़ें… ओवैसी की पाक को धमकी, मासूम मारोगे तो जवाब मिलेगा, कहा- हमारा मिलिट्री बजट तुमसे ज्यादा; पाकिस्तान मंत्री ने परमाणु हमले की धमकी दी थी पहलगाम आतंकी हमले को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा- पाकिस्तान खुद को न्यूक्लियर पावर बताता है। उनके नेता परमाणु युद्ध की धमकी दे रहे हैं। लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि अगर किसी देश में घुसकर मासूम लोगों को मारेंगे तो कोई खामोश नहीं बैठने वाला है। जवाब मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें…