मुरैना में मां-बेटे ने फीमेल डॉग और उसके चार पपीज की जान ले ली। वहीं, भिंड में कुछ लोगों ने स्ट्रीट डॉग को बेरहमी से पीटा। प्लास से उसके दांत उखाड़े। दोनों ही घटनाओं के वीडियो भी सामने आए हैं। मुरैना में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। भिंड में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर की गई है। वीडियो के आधार पर बाकी लोगों की पहचान की जा रही है। पहली घटना मुरैना के महावीरपुरा में मंगलवार की है। यहां रहने वाली सलमा और उसके बेटे अरमान खान ने तीन पपीज की पीट-पीटकर जान ले ली। मां ने उन्हें डंडे से मारा जबकि बेटे ने पैर से किक मारते हुए धकेला। कोतवाली एसआई शिवम चौहान ने बताया कि पशु प्रेमियों की शिकायत पर आरोपी अरमान खान और उसकी मां सलमा के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार सुबह अरमान और सलमा के घर के दरवाजे पर फीमेल डॉग और उसके एक और पपी की लाश मिली। आशंका है कि इनकी भी हत्या की गई है। पुलिस ने सभी का पोस्टमॉर्टम कराया है। वीडियो में डंडे से पीटती दिख रही महिला
घटना के एक वीडियो में दिख रहा है कि सलमा ने पपीज को डंडे से धकेला। फिर पीटना शुरू कर दिया। पपीज चिल्लाते रहे और आखिरकार दम तोड़ दिया। दूसरे वीडियो में अरमान पपीज को पैरों से किक मारता दिखाई दे रहा है। वीडियो उनके घर के सामने रहने वाले महिला ने अपने मोबाइल से बनाए हैं। देखिए, बेरहमी की तीन तस्वीरें घर के दरवाजे के पास बैठे रहते थे पपी
पुलिस के मुताबिक, सलमा और अरमान के घर के पास एक फीमेल डॉग ने कुछ पपीज को जन्म दिया था। वे उनके दरवाजे के पास बैठे रहते थे। घरवालों को ये पसंद नहीं था। उनको लगता था कि पपीज उनके घर के सामने गंदगी करते हैं। गऊ रक्षा समिति के सदस्य पहुंचे थाने
घटना का वीडियो सामने आने के बाद गऊ रक्षा समिति के सदस्य हेमू पंडित और उनके साथी कोतवाली पहुंचे। मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने सलमा और अरमान के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र यादव ने कहा- पपीज का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। इसके बाद आरोपियों को नोटिस दिया जाएगा, फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भिंड में डॉग को बांधकर रस्सियों और सरियों से पीटा
दूसरी घटना भिंड मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर रावतपुरा खुर्द गांव की है। यहां कुछ लोगों ने मंगलवार को स्ट्रीट डॉग के साथ बेरहमी से मारपीट की। प्लास से उसके दांत उखाड़ दिए। दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि रावतपुरा खुर्द गांव में मंगलवार शाम को कुछ लोगों ने स्ट्रीट डॉग को बिस्कुट का लालच देकर पकड़ा। उसे चारपाई से बांधकर रस्सियों और सरियों से पीटा। इस अमानवीय घटना का वीडियो भी आरोपियों ने ही बनाया। फिर डॉग को छोड़ दिया। एनजीओ के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई
डॉग से बेरहमी का वीडियो गांव के कुछ लोगों ने एनजीओ ‘इंसानियत ग्रुप’ के सदस्यों को भेजा। इनमें से एक अक्षय जैन ने दबोह थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने परमाल सिंह कुशवाह, ब्रजेश बघेल और आनंद कुशवाह के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दो अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। सभी की तलाश की जा रही है। अक्षय जैन और उनके साथियों ने डॉग का रेस्क्यू कर इलाज के लिए भिंड ले जाने की कोशिश की। लेकिन वह इतना सहमा हुआ है कि किसी को देखते ही खेतों की ओर भाग जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, यह डॉग गांव के छोटे बच्चों पर हमला कर चुका था। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने ऐसी हरकत की। ये खबर भी पढे़ं… कुत्ते को डायल-100 से कुचलने का वीडियो रीवा में डायल-100 कुत्ते को रौंदते हुए निकल गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। बुधवार को इसका वीडियो वायरल हुआ। एनिमल और डॉग लवर ने घटना पर कड़ा विरोध जताया है। वह ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों पर जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसपी ने मामले को बढ़ता देख जांच के निर्देश दिए हैं। पढे़ं पूरी खबर…