अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (JD) वेंस भारत दौरे (21 से 24 अप्रैल) के दौरान जयपुर भी आ सकते हैं। उनकी विजिट को लेकर जयपुर में सुरक्षा एजेंसियों का मूवमेंट बढ़ गया है। जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले 24 घंटे में अमेरिकी एयरफोर्स के दो विमानों की लैंडिंग हुई है। सूत्रों के अनुसार, वेंस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर आ सकते हैं। हालांकि उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। 22 अप्रैल को हो सकता है जयपुर का दौरा
बताया जा रहा है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति 22 अप्रैल को जयपुर आ सकते हैं। वेंस अपने संभावित जयपुर दौरे में आमेर और जंतर-मंतर जैसे मॉन्युमेंट्स देखने जा सकते हैं। इसलिए बीते कुछ दिन से जयपुर एयरपोर्ट के पास सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। मंगलवार को एयरपोर्ट पर पहला सी-17 ग्लोबमास्टर उतरा था। शाम को एयरफोर्स के प्लेन ने वापसी की उड़ान भरी। दूसरा सी-17 ग्लोबमास्टर बुधवार सुबह कतर से जयपुर पहुंचा था। कुछ देर रुकने के बाद वो रवाना हो गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी मालवाहक विमान में कुछ सुरक्षा और तकनीकी उपकरण भी जयपुर लाए गए है। इन्हें अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे की सुरक्षा में इस्तेमाल किया जाएगा। साल 2024 में जयपुर आए थे फ्रांस के राष्ट्रपति
जानकारों के अनुसार, अगर जेडी वेंस का कार्यक्रम फाइनल होता है तो आम टूरिस्ट की आवाजाही पर्यटक स्थलों पर रोकी जा सकती है। आमेर प्रशासन की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गई है। पिछले साल जनवरी में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी जयपुर आए थे। यहां उन्होंने आमेर महल और जंतर-मंतर का दौरा किया था। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे। दोनों नेताओं ने हवामहल के सामने चाय भी पी थी।