मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत 14 राज्यों में बारिश और आंधी का अनुमान जताया है। मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका जताई है। इसके अलावा IMD ने इस साल भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। विभाग ने इस साल अप्रैल से जून के बीच देश के कई हिस्सों का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के संकेत दिए हैं। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने की उम्मीद है। IMD ने सोमवार को आशंका जताई कि राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक और तमिलनाडु में अप्रैल-जून में हीटवेव के दिन बढ़ सकते हैं। विभाग ने गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक में अप्रैल में भी हीटवेव का अनुमान लगाया गया है। IMD ने इस साल के लिए अल नीनो स्थिति खारिज की
विभाग ने इस साल आने वाले मानसून के लिए अल नीनो स्थिति को खारिज किया है। अल नीनो एक जलवायु पैटर्न है जिसमें भूमध्य रेखा पर प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है। इससे दुनिया भर में मौसम के पैटर्न में बदलाव आता है। IMD के आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च तक पूरे देश में 20.1 mm बारिश हुई है। यह 1901 के बाद से 27वीं सबसे कम और 2001 के बाद से 10वीं सबसे कम बारिश का रिकॉर्ड है। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान के 11 जिलों में बारिश की संभावना: बाड़मेर सबसे गर्म शहर रहा, कई शहरों का पारा 2 डिग्री तक चढ़ा राजस्थान में पिछले 2-3 दिन से सुबह-शाम हल्की सर्दी महसूस होने के बाद दिन वापस गर्म होने लगा है। सोमवार (31 मार्च) को राज्य के कई शहरों में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुई। 3 अप्रैल को 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने आज (मंगलवार) भी तापमान बढ़ने और गर्मी तेज होने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… MP में अगले 4 दिन ओले-बारिश: बड़वानी, खरगोन-खंडवा में आज ओले गिरेंगे; 11 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट ओले-बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन मौसम बदला रहेगा। कहीं ओले गिरेंगे तो कहीं 40 से 50Km प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। मंगलवार को बड़वानी, खरगोन और खंडवा में ओले गिर सकते हैं, जबकि सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा और बुरहानपुर में तेज आंधी का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ः कल से 3 दिन आंधी, बारिश, ओले का अलर्ट: पांचों संभाग के जिलों में बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें छत्तीसगढ़ में कल यानी 2 अप्रैल से मौसम बदला रहेगा। प्रदेश के सभी पांच संभागों के जिलों में अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ओले गिर सकते हैं। बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 2 दिनों तक दिन का तापमान स्थिर रहेगा। उसके बाद 2 से 3 डिग्री गिरावट होगी। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में आज-कल मौसम रहेगा साफ:3 अप्रैल से बदलाव, बादल छाए रहने के साथ चलेंगी हवाएं हरियाणा में मंगलवार और बुधवार (1 और 2 अप्रैल) को मौसम साफ रहेगा। वहीं 3 अप्रैल से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। 31 मार्च को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा: सताने लगी गर्मी; 48 घंटों में 5°C तक बढ़ सकता है पारा पंजाब में गर्मी बढ़ती जा रही है।अधिकतम तापमान में औसतन 1.4°C की वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य में यह सामान्य से 2°C अधिक बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 34.6°C तक पहुंच गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9°C अधिक है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में 3 अप्रैल को बारिश: अगले 3 दिन में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; मार्च में 33% कम बरसे बादल हिमाचल में विंटर सीजन बीतने के बाद मार्च में सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। प्रदेश में 1 से 31 मार्च तक 113.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 75.6 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। मंडी और कुल्लू को छोड़कर अन्य सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। मंडी में नॉर्मल से 5 प्रतिशत ज्यादा और कुल्लू में 17 प्रतिशत अधिक बारिश जरूर हुई है। पूरी खबर पढ़ें…