हरियाणा में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर चलना आज से महंगा हो गया है। 1 अप्रैल से टोल टैक्स 5 से 25 रुपए तक बढ़ गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार समेत 12 जिलों में करीब 24 टोल हैं, जहां टोल के रेट बढ़ाए गए हैं। टोल अधिकारियों का कहना है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से हर साल 1 अप्रैल से रेटों में इजाफा किया जाता है। वाहन चालकों को नए रेटों की जानकारी को लेकर कोई असमंजस न हो, इसे लेकर नई रेट सूची को टोल बूथों पर लगा दिया गया है। नेशनल हाईवे 152D पर नारनौल से अंबाला के लिए टोल सबसे महंगा है। कार के लिए यहां सिंगल साइड 375 रुपए और डबल साइड के 560 रुपए लगेंगे। इस हाईवे पर मंथली पास की भी सुविधा नहीं है। रोहतक का हुमायूंपुर और हसनगढ़ टोल प्लाजा सबसे सस्ता है। यहां कार, जीप (LMV) के लिए वन साइड का टोल 30 रुपए और डबल साइड का 45 रुपए है। वहीं गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर सिर्फ एक तरफ का ही टोल देना पड़ता है। जिलावाइज किस टोल प्लाजा पर कितना रेट बढ़ा, ग्राफिक्स से जानिए… पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा के रेट भी जानिए… ========================= ये खबर भी पढ़ें :- पंचायत मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया माई-बाप:कृष्णलाल पंवार ने कहा- मनोहर लाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर संगठन करेगा विचार हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर हमारे माई-बाप हैं। हम यहां तक जो पहुंचे हैं, ये सब उनका आशीर्वाद है। उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को लेकर संगठन विचार करेगा। पढ़ें पूरी खबर