भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने 300mN (मिलिन्यूटन) स्टेशनरी प्लाज्मा थ्रस्टर का सफल परीक्षण किया है। 300 मिली न्यूटन के प्लाज्मा भ्रस्टर ने एक हजार घंटे का परीक्षण पूरा कर लिया है। ये प्लाज्मा थ्रस्टर सैटेलाइट्स के इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन में इस्तेमाल करने के लिए विकसित किए गए हैं। प्लाज्मा थ्रस्टर के इस्तेमाल से संचार उपग्रहों की ट्रांसपोंडर क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी और इससे मिशन में लगने वाली लागत भी कम होगी। इसरो ने बताया है कि सेमीक्रायोजेनिक इंजन या फिर लिक्विड ऑक्सीजन/कीरोसेन इंजन में 2000 किलोन्यूटन हाई थ्रस्ट है, जो इंजन को एलवीएम-3 को लॉन्च करने की ताकत देगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… गोवा में मानव तस्करी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 549 भारतीयों को बचाया गया गोवा पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए, जिनमें एक कजाखिस्तान नागरिक भी शामिल है। यह गिरोह थाईलैंड में 60,000 रुपए सैलरी का झांसा देकर भारतीयों को फंसाता था और फिर अमेरिकी नागरिकों को ठगने के लिए साइबर स्लेवरी में धकेल देता था।549 भारतीयों को म्यांमार से बचाया गया। पहली गिरफ्तारी बेंगलुरु में हुई, जबकि कजाख नागरिक को दिल्ली एयरपोर्ट से भागने से पहले दबोच लिया गया। अमेजन और फ्लिपकार्ट के वेयरहाउस पर 15 घंटे तक छापा, हजारों लो-स्टैंडर्ड प्रोडक्ट्स जब्त ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) की दिल्ली ब्रांच ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट की सब्सिडियरी इंस्टामार्ट के वेयरहाउसेज पर छापा मारा। दिल्ली के मोहन कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इन वेयरहाउसेज पर करीब 15 घंटे तक रेड हुई, जिसमें फूड मिक्सर और इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज समेत हजारों लो-स्टैंडर्ड प्रोडक्ट्स जब्त किए गए। इंस्टामार्ट से करीब 6 लाख रुपए के 590 जोड़ी जूते बरामद किए गए। BIS ने दिल्ली के अलावा, गुरुग्राम, फरिदाबाद, लखनऊ और श्रीपेरुंबदूर में भी ऐसे रेड किए और घटिया प्रोडक्ट्स जब्त किए। पिछले सप्ताह BIS ने कर्नाटक से 3000 प्रोडक्ट्स सीज किए थे। ट्रेन टिकट काउंटर से लेने पर भी कैंसिलेशन ऑनलाइन संभव, रिफंड लेने आरक्षण केंद्र जाना होगा काउंटर से खरीदा गया फिजिकल रेलवे टिकट अब ऑनलाइन भी कैंसिल किया जा सकता है। इसके लिए यात्री को IRCTC की वेबसाइट या 139 का उपयोग करना होगा। हालांकि, रिफंड लेने के लिए काउंटर यानी रिजर्वेशन सेंट ही जाना होगा। यह मुद्दा भाजपा सांसद मेधा विश्राम कुलकर्णी ने उठाया था। उन्होंने पूछा था कि क्या वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को ट्रेन के प्रस्थान से पहले स्टेशन जाना होगा। मंत्री ने बताया कि वेटलिस्टेड PRS काउंटर टिकट को ऑनलाइन भी कैंसिल किया जा सकता है। सेना और वायुसेना को मिलेंगे 156 स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर प्रचंड; 62,500 करोड़ रुपए की डील को मंजूरी भारतीय सेना और नौसेना को 156 प्रचंड हेलिकॉप्टर मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने शुक्रवार को लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी दी। यह सौदा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 62,500 करोड़ रुपए में किया गया है। प्रचंड’ भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया कॉम्बैट हेलिकॉप्टर है, जो 5000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर भी उड़ सकता है। पहले अनुबंधन के तहत भारतीय वायुसेना के लिए 66 हेलिकॉप्टर और दूसरे के तहत भारतीय सेना के लिए 90 हेलीकॉप्टर खरीदे जाएंगे। महंगी होंगी डायबिटीज और बुखार जैसी दवाएं डायबिटीज, बुखार और एलर्जी की दवाएं 1 अप्रैल से महंगी होने वाली हैं। सरकार ने नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन के तहत आने वाली दवाओं की कीमतों में 1.74% तक बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, दर्द निवारक, एंटीबायोटिक, संक्रमण रोकने वाली, मधुमेह और कैंसर की दवाओं के दाम भी बढ़ेंगे। दिशा सालियान डेथ केस- पुलिस क्लोजर रिपोर्ट 2021 में दावा- पिता की फिजूलखर्ची से डिप्रेशन में थी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में मुंबई पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट ने इसे आत्महत्या करार दिया था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि वह (दिशा सालियान) अपने पिता द्वारा उसके पैसे के दुरुपयोग सहित विभिन्न कारणों से अवसाद से जूझ रही थीं। घटना की जांच करने वाली मालवणी पुलिस द्वारा क्लोजर रिपोर्ट 4 फरवरी, 2021 को एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी गई थी।