रविवार को पुणे जिले के शिरुर तालुका में कंटेनर और स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। दुर्घटना में कैलाश कृष्णजी गायकवाड़ (उम्र 50), गौरी कृष्णजी गायकवाड़ (18) और गणेश महादेव निरलेकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्गा कैलाश गायकवाड़ घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। शिरूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… क्लास में बात करने पर शिक्षिका ने 11 वर्षीय छात्रा को बुरी तरह पीटा, शिकायत दर्ज मुंबई के एक स्कूल में क्लास में बात करने पर शिक्षिका ने 11 वर्षीय छात्रा की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पुलिस ने टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। टीचर ने 21 मार्च को चेंबूर इलाके में स्थित स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा की कलाई, पीठ और कमर पर बेंत से कई बार मारा, जिससे वह घायल हो गई। शिक्षिका के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कन्नड़ एक्टर विनय गौड़ा और रजत किशन आर्म्स एक्ट केस में अरेस्ट कन्नड़ एक्टर विनय गौड़ा और रजत किशन को पुलिस ने आर्म्स एक्ट केस में सोमवार को अरेस्ट किया। विनय गौड़ा और रजत किशन दोनों के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें उन्हें एक वीडियो में कथित तौर पर एक कुल्हाड़ी दिखाते हुए देखा जा सकता था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की।