राजस्थान के बाड़मेर में सोमवार को तापमान 41°C के पार पहुंच गया। मार्च महीने में ही राज्य के कई जिलों में लू के थपेड़े चल रहे हैं। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर सहित तमाम जिलों में जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि, दो दिन बाद मौसम में बदलाव होने का अनुमान है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश में गर्मी का असर रहेगा। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रतलाम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पारा 39 डिग्री से ज्यादा रहा। ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले सबसे ज्यादा गर्म रहे। उधर, मौसम विभाग ने केरल और कर्नाटक में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, ओडिशा में पिछले पांच दिनों से जारी बारिश से राहत मिलेगी।
राज्यों में मौसम का हाल…
राजस्थान का तापमान मार्च में ही 41 के पार पहुंचा: आज शाम से सक्रिय होगा नया सिस्टम, तेज हवा के साथ बारिश के आसार मार्च में ही राजस्थान का तापमान 41 के पार चला गया है। जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। अभी से लू के थपेड़े चल रहे हैं। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर सहित तमाम जिलों में गर्मी अभी से परेशान करने लगी है। उधर, मौसम विभाग ने आज (मंगलवार) शाम से 27 मार्च तक प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। पूरी खबर पढ़ें…
MP में 27-31 मार्च के बीच लू चलने के आसार: रतलाम-नर्मदापुरम सबसे गर्म; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी बढ़ेगी गर्मी ओले-बारिश का दौर थमते ही मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ गई है। पिछले 2 दिन से अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार है। रतलाम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पारा 39 डिग्री या इससे अधिक रहा। नर्मदापुरम में भी गर्मी के तेवर काफी तीखे रहे। मौसम विभाग ने 27 से 31 मार्च के बीच लू चलने की संभावना भी जताई है। खासतौर पर मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में 38 डिग्री पहुंचा पारा, सताएगी गर्मी: पलवल सबसे गर्म, सोनीपत ठंडा रहा; तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा हरियाणा में अभी से गर्मी रिकार्ड तोड़ने लगी है। इस वर्ष के सीजन में हरियाणा को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। जो अब तक सबसे अधिक दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस है। इसका असर दोपहर को जब भी धूप खिलती है तो देखने को मिलता है। लोग धूप से बचते नजर आते हैं। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार: 3 तीन एक्टिव रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमाचल प्रदेश में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे चंबा और लाहौल स्पीति जिले के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में आज हल्का हिमपात हो सकता है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। कल यानी 26 मार्च को चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू के कुछ भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। परसों यानी 27 मार्च को प्रदेश के 7 जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार है। पूरी खबर पढ़ें…