हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ के द डिफेंस जिओइन्फॉर्मैटिक्स रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट ने चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर में ऑरेंज, कुल्लू में यलो और शिमला में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। हालांकि, बीते दिन राज्य का मौसम सूखा रहा। अटल टनल, रोहतांग के पास हल्की बर्फबारी हुई। ओडिशा सरकार ने गर्मी के कारण 2 अप्रैल से सभी स्कूलों में सुबह की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है। पानी की कमी वाले इलाकों में नए ट्यूबवेल के लिए 300 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। बिजली विभाग को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे और रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच बिजली कटौती न करने को कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से राजस्थान, उत्तर प्रदेश और एमपी सहित 14 राज्यों में बारिश की संभावना है। इन राज्यों में कई जगह बारिश के साथ ही हल्का आंधी तूफान और ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट: आज जयपुर, अलवर सहित 9 जिलों में बदलेगा मौसम; देर रात बीकानेर-चूरू में बादल छाए राजस्थान में कल (बुधवार) देर रात एक हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ। इसके प्रभाव से बीकानेर, चूरू और उनके आसपास के जिलों में बादल छाए। आज (गुरुवार) को इस सिस्टम के असर से प्रदेश के 9 जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेशः मंडला-बालाघाट में 2 दिन ओले गिरने का अलर्ट: राज्य के आधे हिस्से में आंधी-बारिश मध्यप्रदेश के मंडला, बालाघाट, सीधी-सिंगरौली समेत 7 जिलों में अगले 2 दिन तक ओले गिरने का अलर्ट है। वहीं, प्रदेश के आधे हिस्से में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। भोपाल-जबलपुर में भी मौसम बदला रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… यूपी में 24 घंटे में बारिश का अलर्ट: 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बाद फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज यानी बुधवार को 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले 13 मार्च से प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के तापमान में 3°C की गिरावट हुई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में आज से फिर बदलेगा मौसम: 4 जिलों में दो दिन हल्की बारिश की संभावना पंजाब में आज (19 मार्च) से मौसम एक बार फिर बदल सकता है। 20 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में आज ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी, अन्य क्षेत्रों में साफ रहेगा मौसम हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हल्का हिमपात हो सकता है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, 4 जिले आज भीगेंगे: रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा में कल से बदलेगा मौसम छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में 20-21 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार- पटना में बारिश, 7 जिलों अलर्ट, तेज हवा भी चलेगी: बिजली गिरने की भी आशंका; 26 जिलों में यलो अलर्ट बिहार में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार सुबह पटना में हल्की बारिश हुई है। आरा में भी बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है। आज 7 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक रोहतास, कैमूर, बांका, गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…