गुजरात में भुज जिले के अंजार तालुका में धमडका से भवानीपुर रोड स्थित खराडी तालाब में रविवार की दोपहर भैंस निकालने पहुंचे धमडका के हिंगोरजवांढ के 5 बच्चे डूब गए थे। सोमवार को पांचों बच्चों का एकसाथ जनाजा निकला, जिसमें न केवल अंजार तालुका बल्कि कच्छ भर के लोग कंधा देने पहुंचे। भैंस को तालाब से निकालते समय डूब गए थे
रविवार की दोपहर हिंगोरजा वांढ के एक ही परिवार के 5 बच्चे अपनी भैंस को तालाब से निकालते समय गहरे पानी में डूब गए। वहां से गुजरने वाले व्यक्ति ने जानकारी दी तो गांव वाले और पुलिस सहित दमकल टीम स्थल पर पहुंची। स्थानीय तैराकियों के साथ दमकल की टीम और दुधई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एक-एक कर पांचों बच्चों के शव निकाले। हादसे के शिकार हुए बच्चों के नाम – इस्माइल सालेमामद हिंगोरजा (8 वर्ष) – उम्मर अबदरेमान हिंगोरजा (11 वर्ष) – मुश्ताक जुसब हिंगोरजा (14 वर्ष) – अल्फाक अरमिया हिंगोरजा (9 वर्ष) – ताहिर अबदरेमान (11 वर्ष)