उदयपुर में मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (80) का आज अंतिम संस्कार किया गया। बेटे लक्ष्यराज सिंह ने उनको मुखाग्नि दी। नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ भी अपने चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के दाह संस्कार में शामिल हुए और उनको विदाई दी। इससे पहले अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा सुबह करीब 11 बजे सिटी पैलेस स्थित उनके आवास शंभू पैलेस से शुरू हुई। इस दौरान लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपनी दोनों बहनों से गले लगकर फफक पड़े। अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होते हुए ‘महासतिया’ (अंत्येष्टि स्थल) पहुंची। गौरतलब है कि करीब 4 महीने पहले उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ (विश्वराज सिंह के पिता) के निधन के बाद सिटी पैलेस (उदयपुर) में धूणी दर्शन को लेकर खूब विवाद हुआ था। ऐसे में आज सभी की नजरें विश्वराज सिंह और लक्ष्यराज सिंह पर थी। विश्वराज सिंह अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उनको विदाई दी। अंतिम संस्कार के बाद विश्वराज सिंह और लक्ष्यराज सिंह ने एक-दूसरे को हाथ जोड़े। पूर्व क्रिकेटर और गुजरात के जामनगर के पूर्व राजघराने के सदस्य अजय जडेजा, कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा, शिव (बाड़मेर) विधायक रविंद्र सिंह भाटी, ताज ग्रुप के CEO पुनीत चटवाल, उदयपुर एसपी योगेश गोयल सहित तमाम लोग शोक जताने सिटी पैलेस पहुंचे थे। लंबे समय से बीमार थे
रविवार (16 मार्च) को अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे। वे सिटी पैलेस के शंभू निवास में रहते थे। यहीं पर वह डॉक्टर की निगरानी में थे। अरविंद सिंह मेवाड़ के पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थे। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर को हुआ था। PHOTOS में अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा…