केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देबेंद्र प्रधान का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। देबेंद्र प्रधान अटल सरकार में 1999 से 2001 तक ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर मंत्री रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके घर जाकर देबेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिवार के लोगों से उन्होंने मुलाकात की। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर रे हंदवाड़ा के जचलदार इलाके में चल रही मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों ने एक AK-47 राइफल और अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है, और दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। सेना और सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं ताकि अन्य संभावित आतंकियों का पता लगाया जा सके। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में मालगाड़ी गिर्डर से टकराई, ट्रैक क्षतिग्रस्त आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में एक मालगाड़ी भारी लोडिंग की वजह से गिर्डर से टकरा गई, जिससे रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। ये मालगाड़ी विशाखापट्टनम जा रही थी। इस हादसे के चलते अनकापल्ली और विशाखापट्टनम के बीच रेलवे ट्रेक जाम हो गया है। हालांकि, दूसरे ट्रैक से ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी है, जिससे बड़े स्तर पर यातायात बाधित नहीं हुआ। रेलवे अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और ट्रैक की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर के रियासी बस हादसा, 30 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों की पहचान कर ली है और सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब मिनी बस मोगला राजौरी से तेरयाथ की ओर जा रही थी। बस जैसे ही रियासी के तारा मोड़ अल्ल्या पहुंची, दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कर्नाटक में 2 अफ्रीकी महिला तस्कर गिरफ्तार, 75 करोड़ की 38 किलोग्राम MDMA ड्रग जब्त कर्नाटक की मंगलुरु पुलिस ने रविवार को दो अफ्रीकी महिला ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 75 करोड़ से ज्यादा कीमत की 38 किलोग्राम MDMA ड्रग जब्त की गई है। मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल ने बताया कि ये कर्नाटक पुलिस की अभी तक की सबसे बड़ी जब्ती है। महिला तस्करों में से पहली का नाम बंबा फैंटा है। वह पश्चिम अफ्रीका से है और 2020 में भारत आई थी। दूसरी महिला का नाम अबीगैल एडोनिस है, जो नाइजीरिया से है और 2016 में भारत आई थी। बंबा फैंटा बिजनेस वीजा पर भारत आई थी और फूड कार्ट का व्यवसाय चला रही थी। मुंबई एयरपोर्ट में 10.5kg अवैध सोना जब्त, 3 कर्मचारी सहित 5 गिरफ्तार मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने रविवार को सोने की तस्करी कर रहे पांच लोगो को गिरफ्तार किया। इसमें से 3 एयरपोर्ट के कर्मचारी हैं। तस्करों के पास से करीब 9 करोड़ का 10.5 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। त्रिपुरा में BSF ने ₹42 लाख के 187 मोबाइल फोन बरामद किए, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर हो रही थी तस्करी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने त्रिपुरा में 42 लाख रुपए कीमत के 187 मोबाइल फोन बरामद किए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक BSF के जवानों ने रविवार को माटीनगर इलाके में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास पांच-छह संदिग्ध मोबाइल तस्करी की फिराक में थे। BSF की कार्रवाई पर सभी भाग गए। जब्त किए गए मोबाइल फोन को सोनमुरा के कस्टम ऑफिस को सौंप दिया गया है। केरल पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान, 284 लोग गिरफ्तार; 2500 से ज्यादा की जांच, 273 मामले दर्ज केरल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए विशेष अभियान में 284 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 273 मामले दर्ज किए गए। आधिकारिक बयान के मुताबिक नशीली सामग्री की तस्करी के संदिग्ध 2841 लोगों की जांच की और उनमें से 284 को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 26.433 ग्राम MDMA, 35.2 किलोग्राम गांजा और 193 गांजा बीड़ी जब्त की गई।