शिवसेना उद्धव के मुखपत्र सामना में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुखपत्र में लिखा गया- मोदी-शाह का राज एक दिन जाएगा, लेकिन जाते-जाते वह देश को टुकड़ों में बांटकर जाएंगे। सामना में लिखा गया है कि पिछले दस सालों में भारत में हिंदू और मुसलमान दो अलग-अलग राष्ट्र बन गए हैं। यह माहौल बंटवारे जैसा है। शिवाजी के इतिहास को बदलना, हिंदू-मुसलमानों के लिए अलग दुकानों की मांग करना। सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने इस लेख में लिखा- यह सब एक सोची-समझी मूर्खता है, जो भारत को हिंदू पाकिस्तान की ओर धकेल रही है। सामना में लिखा गया है… देश में आज जो सांप्रदायिक और धार्मिक नफरत बढ़ी है, वह `बंटवारे’ से पहले भी इसी तरह दिखाई दे रही थी। आज यहां के कुछ हिंदू नेता जिन्ना की भूमिका में आ गए हैं।यह देश के लिए खतरनाक है। भाजपा बोली- संजय राउत ने शिवसेना का बंटाधार किया सामना के लेख पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि “ये बहुत दुर्भाग्य है कि बाला साहेब जिस सामना के संपादक हुआ करते थे, आज उसमें मजहबी तुष्टिकरण की बातें कही जा रही हैं। भारत पाकिस्तान के विभाजन की बातें कही जा रही हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। ये बात आज सामना से बर्दाश्त नहीं हो रही है। विस्तार से पढ़ें पूरा लेख… सावरकर ने भारत में द्वि-राष्ट्र का सिद्धांत दिया था धर्म के आधार पर बने कई राष्ट्र टूटकर बिखर गए हैं भाजपा वाले देश में दंगल करवा रहे हैं भाजपा ने जहर घोल दिया है मोदी मुस्लिम देश के नेताओं को गले लगाते हैं योगी और अधिकारी भी देश को बांट रहे हैं भाजपा वाले नए नव हिंदू मटन हृदय सम्राट हैं भाजपा ने औरंगजेब को जिंदा कर दिया कुछ लोग औरंगजेब की कब्र उखाड़ना चाहते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में हिंदू पाकिस्तान वाले हिंदू औरंगजेब पैदा कर रहे हैं। वे कब्र में पड़े औरंगजेब से भी ज्यादा भयानक हैं। सामना के लेख से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… उद्धव की शिवसेना के मुखपत्र में मोदी-फडणवीस की तारीफ:लिखा- CM का फिक्सरों और दलालों का फसल काटने का डिसीजन सही शिवसेना उद्धव के मुखपत्र सामना में प्रधानमंत्री मोदी और महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की गई है। लेकिन डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा गया है। मुखपत्र में महाराष्ट्र के इंफ्रॉस्ट्रक्चर, भ्रष्टाचार और पॉलिटिक्स पर लिखा गया है। मुखपत्र में लिखा गया- एकनाथ शिंदे का पैसे जमा करने वाला मुख्य व्यक्ति 10 हजार करोड़ लेकर दुबई भाग गया। पूरी खबर पढ़ें…