संभल की जामा मस्जिद में रविवार को रंगाई-पुताई का काम शुरू हुआ। ASI की निगरानी में सुबह 9 बजे 10 मजदूरों को लगाया गया। पहले मस्जिद की बाहरी दीवारों की साफ-सफाई हुई, फिर रंगाई शुरू हुई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) टीम के साथ मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। ASI की टीम दिल्ली से भिजवाई गई लाइट-झालर भी लेकर पहुंची। इसे पुताई के बाद लगवाया जाएगा। ठेकेदार ने कहा कि मस्जिद की पेंटिंग में करीब 10 दिन लगेंगे। इधर, नाथ संप्रदाय के महंत बालयोगी दीनानाथ ने मस्जिद को भगवा रंग से रंगने की मांग की। उन्होंने इसके लिए DM को लेटर भी लिखा है। जबकि मस्जिद कमेटी के वकील ने कहा कि रंगाई-पुताई के लिए पहले की तरह हरे, सफेद और गोल्डन रंग का ही इस्तेमाल होगा। मस्जिद के सदर जफर अली के मुताबिक, मस्जिद का रंग पहले जैसा ही रहेगा। कलर नहीं बदलेगा। 3 तस्वीरें देखिए… हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद में 4 दिन पहले रंगाई-पुताई की मंजूरी दी थी। कोर्ट ने कहा था कि मस्जिद कमेटी केवल मस्जिद की बाहरी दीवारों की ही रंगाई-पुताई करवा सकती है। मुस्लिम पक्ष ने 25 फरवरी को इसके लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 27 फरवरी को हाईकोर्ट में पहली बार इस मामले पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने 3 सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने रिपोर्ट बनाकर कोर्ट में पेश की। इसके बाद 12 मार्च को जस्टिस रोहित रंजन ने रंगाई-पुताई को लेकर आदेश दिया था। रंगाई-पुताई से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….