पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन और सिफारिशें शनिवार को शुरू की गईं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन, रजिस्ट्रेशन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर किया जा सकता है। इसके लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई रहेगी। पद्म पुरस्कार यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश में पिता ने दो बच्चों की हत्या कर फांसी लगाई, पढ़ाई में बुरे प्रदर्शन से नाराज था आंध्र प्रदेश में एक पिता ने शुक्रवार सुबह अपने दो नाबालिग बच्चों की पानी से भरी बाल्टी में डुबोकर हत्या की। इसके बाद उसने खुद पंखे में लटककर आत्म हत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अपने बच्चों के पढ़ाई में बुरे प्रदर्शन से नाराज था। आंध्र प्रदेश पुलिस के मुताबिक, 37 वर्षीय वी चंद्र किशोर तेल कंपनी ओएनजीसी में कर्मचारी है। उसे डर था कि अगर वे अपनी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन नहीं करेंगे तो उन्हें प्रतिस्पर्धी दुनिया में संघर्ष करना पड़ेगा और कष्ट उठाना पड़ेगा। इस वजह से उसने यह कदम उठाया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। फोरेंसिक टीमों को तैनात किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… ECI ने गृहसचिव सहित अधिकारियों की बैठक बुलाई, मतदाता पहचान पत्रों को आधार से जोड़ने पर चर्चा करेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त (ECI) ज्ञानेश कुमार ने मतदाता पहचान पत्रों (EPIC) को आधार से जोड़ने के मुद्दे पर चर्चा के लिए 18 मार्च को बैठक बुलाई है। ANI के सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, विधायी सचिव और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के सीईओ मौजूद रहेंगे। उत्तराखंड के विकासनगर में 900 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत उत्तराखंड के विकासनगर- चकराता तहसील में शनिवार सुबह कार 900 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार 4 यात्रियों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। SDRF ने मौके पर पहुंच कर दो घायलों को खाई से निकाला, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, दोनों मृतकों के शव को भी निकाल लिया गया है। अभी हादसे की वजह सामने नहीं आई है। गृह मंत्री शाह तीन दिन के असम-मिजोरम दौरे पर, आज जोरहाट में पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को असम के जोरहाट जिले के डेरगांव में पुनर्निर्मित पुलिस अकादमी के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। शाह असम और मिजोरम के तीन दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार शाम को डेरगांव पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि 340 एकड़ में फैली लाचित बरफुकन पुलिस अकादमी का दो चरणों में 1,024 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से नवीनीकरण किया जा रहा है। सिक्किम में पर्यटकों से अब ₹50 एंट्री फीस वसूली जाएगी, सुविधाओं का विकास उद्देश्य सिक्किम सरकार ने पर्यटकों के लिए ₹50 की एंट्री फीस वसूलना शुरू कर दिया है। यह फीस सिक्किम रजिस्ट्रेशन ऑफ टूरिस्ट ट्रेड रूल्स 2025 के तहत इस महीने से लागू किया गया है। यह फीस होटलों में चेक-इन के दौरान लिया जाएगा और इसे टूरिज्म सस्टेनेबिलिटी डेवलपमेंट (TSD) फंड में जमा किया जाएगा, जिसका उपयोग पर्यटन ढांचे और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। 5 साल से कम उम्र के बच्चों को इस फीस से छूट दी गई है। 30 दिनों तक सिक्किम में ठहरने वाले हर पर्यटक को यह चार्ज देना पड़ेगा, जबकि एक महीने बाद दोबारा आने पर फिर से फीस लगेगा। सरकार इस राजस्व का उपयोग सड़क संपर्क सुधारने, स्वच्छता बढ़ाने और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए करेगी, ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।