कश्मीर के गुलमर्ग में 8 मार्च हुए फैशन शो को लेकर विवाद जारी है। शुक्रवार को श्रीनगर कोर्ट ने फैशन शो फोटोशूट डायरेक्टर्स, एली इंडिया मैग्जीन के चीफ एडिटर और शो में भाग लेने वाले मॉडल्स के खिलाफ नोटिस जारी किया। आदेश फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फैजान आई. नजीर ने दिया। ऑर्डर में कहा गया- शिकायत की जांच की गई। सामने आया कि शिकायतकर्ता ने तीन आरोपियों के खिलाफ एक्शन की मांग की है। फैशन शो आयोजित करने के लिए BNS की धारा 296, 299 और जम्मू-कश्मीर आबकारी अधिनियम, 1958 की धारा 50-ए के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। शो में अश्लील और अनुचित सामग्री प्रदर्शित की गई थी। ऑर्डर में कहा गया है कि अब ये अदालत इस मामले में संज्ञान लेने से पहले आरोपियों का पक्ष सुनेगी। आरोपियों को रजिस्टर्ड डाक के जरिए कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया जाता है। मामले पर 8 अप्रैल 2025 को सुनवाई होगी। आरोपी कोर्ट में पेश हों। दरअसल, फैशन शो में कई मॉडलों ने बर्फ पर रैंप वॉक किया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। स्थानीय लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सरकार रमजान में ऐसे फैशन शो के आयोजन की अनुमति कैसे दे सकती है। मामले में CM उमर अब्दुल्ला ने भी विरोध जताया है। फैशन शो की तस्वीरें… विधानसभा में भी हंगामा हुआ
मामले पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी हंगामा हुआ था। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस के विधायकों ने चर्चा की मांग की थी। विवाद बढ़ता देख CM उमर अब्दुल्ला ने फैशन शो की जांच के आदेश दिए थे। अब्दुल्ला ने कहा था- यह एक प्राइवेट इवेंट था। सरकार से अनुमति नहीं ली गई थी। जो कुछ भी मैंने देखा, वह किसी भी समय और खासतौर पर रमजान के महीने में आयोजित नहीं किया जाना चाहिए था। अफसरों को जांच के लिए कहा है। जरूरी हुआ तो पुलिस कार्रवाई करेगी। यह शो फैशन डिजाइनर जोड़ी शिवान और नरेश ने ऑर्गनाइज किया था। मामले के तूल पकड़ने पर शिवम-नरेश ने माफी मांगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था- रमजान के पवित्र महीने के दौरान गुलमर्ग में हमारे शो का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हम सभी संस्कृतियों-परंपराओं का सम्मान करते हैं। मामले पर किसने क्या कहा… महबूबा मुफ्ती, PDP प्रमुख : रमजान के पवित्र महीने में इस तरह का आयोजन एक अभद्र तमाशे में तब्दील हो गया, जो चौंकाने वाला है। यह निंदनीय है कि निजी होटल व्यवसायियों को इन आयोजनों के माध्यम से ऐसी अश्लीलता को बढ़ावा देने की अनुमति दी जाती है, जो हमारे सांस्कृतिक मूल्यों के बिल्कुल विपरीत है। सरकार निजी मामला बताकर जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती। उमर फारूक, हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष: यह बेहद शर्मनाक है। रमजान के पवित्र महीने में गुलमर्ग में एक अश्लील फैशन शो आयोजित किया गया। फोटो-वीडियो देखकर लोगों में गुस्सा फैल गया। सूफी, संत संस्कृति और लोगों के गहरे धार्मिक दृष्टिकोण के लिए जानी जाने वाली घाटी में इसे कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है? इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ——————— जम्मू-कश्मीर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… उमर अब्दुल्ला बोले- भाजपा से गठबंधन का सवाल ही नहीं:हमारा नजरिया बिल्कुल अलग जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के बीच गठबंधन की संभावनाओं से इनकार किया। उन्होंने कहा- भाजपा के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता। पूरी खबर पढ़ें ….