महाराष्ट्र के बदलापुर में उल्हास नदी में चार लड़कों की डूबने से मौत हो गई। दरअसल, होली के खेलने के बाद चारों नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान एक डूबा। उसने बचाने के फेर में सभी डूब गए। सभी को मौत हो गई। मृतकों में आर्यन मेदार, आर्यन सिंह, सिद्धार्थ सिंह और ओम सिंह तोमर का नाम है। सभी दलापुर के पोद्दार गृह परिसर में रहने थे। चारों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के पंपोर में स्कूल वैन और इनोवा की टक्कर, 6 स्टूडेंट्स की मौत जम्मू-कश्मीर के पंपोर में शुक्रवार दोपहर स्कूल वैन की इनोवा कार से टक्कर हुई। इस हादसे में 6 बच्चों की मौत हो और 10 घायल हो गए। घटना चंदहरा क्रॉसिंग के पास पर श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर हुई। स्कूल वैन का नंबर JK 01 AF 9470 है और इनोवा का नंबर JK 02 DD 6767 है। पुलिस ने बताया कि स्कूल वैन बारसू अवंतीपोरा के खादीजा तुल कुबरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल की थी। गोल्ड स्मगलिंग केस- रान्या राव के दोस्त तरुण राजू को 15 दिन की न्यायिक हिरासत रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग केस में आरोपी तरुण राजू को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के अनुरोध पर 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तरुण राजू एक्ट्रेस का दोस्त है। आरोप है कि वह भी स्मगलिंग में साथ देता था। गुजरात के राजकोट में बिल्डिंग में आग लगी, 3 की मौत गुजरात के राजकोट में एस्लांटिंक बिल्डिंग में आग लगने से तीन की मौत हो गई। अभी 30 लोग फंसे हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में लगी हैं। महाराष्ट्र में ट्रेन एक्सीडेंट, मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस से टकराया ट्रक महाराष्ट्र में भुसावल और बडनेरा सेक्शन के बीच बोडवाड रेलवे स्टेशन पर एक ट्रक मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस से टकरा गया। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहा था। ट्रक चालक या किसी अन्य यात्री को कोई चोट नहीं आई है। लद्दाख के करगिल में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 लद्दाख के करगिल में शुक्रवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। भूकंप के झटके जम्मू और कश्मीर में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई में था। CBSE ने कहा- होली के कारण 12वीं की परीक्षा न दे पाने वालों को मिलेगा दूसरा मौका होली के कारण 15 मार्च को 12वीं की हिंदी परीक्षा न दे पाने वाले छात्रों को CBSE ने एक और मौका दिया है। एग्जाम कन्ट्रोलर संयम भारद्वाज ने बताया कि अधिकांश जगहों पर होली 14 मार्च को होगी, लेकिन कुछ स्थानों पर 15 मार्च को भी जश्न रहेगा। ऐसे में परीक्षा अपने तय शेड्यूल पर होगी, लेकिन जो छात्र इस दिन परीक्षा नहीं दे पाएंगे, उन्हें बाद में मौका मिलेगा। ये परीक्षा उन छात्रों के साथ होगी, जो राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के कारण परीक्षा नहीं दे पाते हैं। बता दें कि 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं और 18 मार्च को समाप्त होंगी। इसरो का स्पैडेक्स मिशन सफल, पहली कोशिश में ही दो सैटेलाइट अंतरिक्ष में अलग किए इसरो ने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पैडेक्स) मिशन के तहत पहली ही कोशिश में दो सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अनडॉक कर लिया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह भविष्य में भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, चंद्रयान-4 और गगनयान मिशन के लिए अहम उपलब्धि है। इसरो ने 30 दिसंबर 2024 को SDX-01 और SDX-02 को कक्षा में स्थापित किया था। 16 जनवरी 2025 को इन्हें डॉक किया गया था और गुरुवार सुबह 9:20 बजे पहली ही कोशिश में सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया।