हरियाणा में आज कोरड़ा (कोड़े) मार और डाट होली खेली जा रही है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में अपने निवास स्थान पर समर्थकों के साथ होली खेली और डांस भी किया। वहीं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पानीपत में अपने आवास पर समर्थकों संग होली खेली। महेंद्रगढ़ में महामूर्खों का सम्मेलन हाेगा, इसमें देशभर के 7 कवि आएंगे। पचंकूला में डॉक्टरों की संस्था ऑल इंडिया मेडिकल एंड रिसर्च एसोसिएशन के सदस्य इकट्ठा होंगे। जहां वे शरीर पर चिकनी मिट्टी लगाकर होली मनाएंगे। वह इसके फायदे भी बताएंगे। वहीं नूंह में होली और जुमा एक साथ होने की वजह से पुलिस अलर्ट पर है। यहां मस्जिदों के बाहर पुलिस के करीब एक हजार जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एक बटालियन भी रिजर्व रखी गई है।