अररिया में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें फुलकाहा थाने में पदस्थापित ASI राजीव रंजन की मौत हो गई।कल यानी बुधवार की रात पुलिस की टीम फुलकाहा बाजार में छापेमारी करने गई थी। पुलिस एक वांटेड क्रिमिनल को पकड़ने गई थी। अपराधी को पकड़ भी लिया था, इसी दौरान टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया, जिसमें ASI गिर गए। राजीव रंजन को अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इधर ग्रामीण अपराधी को छुड़ा ले गए। वे मुंगेर जिले के रहने वाले थे। उनका परिवार पटना में रहता है। पुलिस लाइन अररिया में राजीव रंजन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उनकी पत्नी शव से लिपटकर रोती रहीं। मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम ललित कुमार यादव, प्रभु कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, शंभू यादव, कुंदन यादव और ललन यादव है। राजीव 6 महीने पहले ही ASI बने थे पटना में रहती है फैमिली, 2 बेटियां हैं ASI राजीव रंजन मल (45) कुशवाहा समाज से आते हैं। उनके पिता अनिल कुमार मल रिटायर्ड शिक्षक हैं। उनका पैतृक घर मुंगेर के नया रामनगर थाना क्षेत्र के जानकीनगर गांव के कुशवाहा टोला वार्ड 4 में है। फिलहाल उनका परिवार पटना के बेऊर इलाके में घर बनाकर रहता है। राजीव रंजन की शादी 2001 में सुंदरपुर गांव की रूबी देवी से हुई थी। उनकी 2 बेटियां रानी रंजन और राणु रंजन हैं। दोस्त बोला- होली के बाद घर आने का वादा किया था राजीव रंजन के दोस्त पवन कुमार सिंह ने बताया- 5 दिन पहले भी मेरी उनसे बात हुई थी। हमने उनसे होली में घर आने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए घर आने से मना कर दिया था। होली के बाद घर आने की बात कही थी। उन्होंने वादा किया था कि हम सभी दोस्त एक साथ मिलकर होली के बाद इसका सेलिब्रेशन करेंगे। राजीव रंजन बचपन से ही पुलिस में जाना चाहते थे। इस वजह से वो दौड़ की प्रेक्टिस करते थे। उनके साथ मैं भी दौड़ लगाता था। हम दोनों को एकसाथ सिलेक्शन और नौकरी मिली थी। लेकिन मैंने किसी वजह से नौकरी छोड़ दी थी। वो बहुत ही मिलनसार था। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी ASI की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं, पुलिस 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्थानीय पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। SP अंजनी कुमार ने कहा, ‘अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गई थी। वहां उसे पकड़ भी लिया गया था। लेकिन उसके सहयोगी जुट गए और उसे जबरदस्ती छुड़वा लिया।’ वांटेड अपराधी अनमोल यादव को पकड़ने गई थी टीम बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वांटेड अपराधी अनमोल यादव फुलकाहा बाजार आने वाला है। इस जानकारी पर पुलिस एक्टिव हुई। रात में ही छापेमारी के लिए फुलकाहा थाने की पुलिस फुलकाहा बाजार पहुंची। पुलिस ने अनमोल यादव को पकड़ भी लिया था लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर अपराधी को छुड़ा लिया। इसी दौरान राजीव रंजन गिर पड़े। जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फारबिसगंज के SDPO मुकेश कुमार साहा ने बताया- हमें अपराधी अनमोल यादव के एक शादी समारोह में आने की सूचना मिली थी। पुलिस वहां गई और उसे गिरफ्तार किया गया लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के साथ झड़प की और वे अनमोल यादव को छुड़ाने में कामयाब रहे। झड़प के दौरान ASI विजय कुमार गिर गए और उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 3-4 लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। —————————————— बिहार पुलिस पर हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… पटना में तस्करों ने पुलिस पर किया हमला:2 ASI और सिपाही घायल, 2 वाहन क्षतिग्रस्त; शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी टीम पटना जिले के रानीतलाब थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। अवैध शराब की सूचना पर सुबह 7 बजे के करीब पुलिस राघोपुर मुसहरी गांव छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान शराब तस्करों ने हमला कर दिया। पथराव में 2 ASI और सिपाही के घायल होने की खबर है। 2 वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिक्रम और दुल्हिन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी खबर पढ़ें।