बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को सिंगर कैलाश खैर के खिलाफ दायर याचिका खारिज की। इसमें सिंगर पर जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादे से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। जस्टिस भारती डेंजर और जस्टिस एससी चांडक की बेंच ने कहा- सिंगर कैलाश की ओर से किसी की धार्मिक भावनाओं या भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई जानबूझकर या दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था। आज की अन्य बड़ी खबरें… चेन्नई के एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर की छत से लटके हुए मृत पाए गए। घटना गुरुवार सुबह अन्ना नगर वेस्ट, चेन्नई की है। मृतकों की पहचान डॉ. बालमुरुगन(52), उनकी पत्नी सुमति (47), और बेटे दासवंत (17), और लिंगेश (15) के रूप में हुई है। सुमति पेशे से वकील थीं। बालमुरुगन और सुमति एक कमरे में लटके हुए पाए, जबकि बेटे दूसरे कमरे में। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हैदराबाद में अपार्टमेंट की लिफ्ट में बच्चा फंसा, मौके पर मौत हुई हैदराबाद के मुक्तबा अपार्टमेंट में लिफ्ट में फंसने से 4 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। लड़का अपार्टमेंट के चौकीदार का बेटा था और लिफ्ट में खेल रहा था। तभी किसी ने लिफ्ट का बटन दबा दिया, जिससे लिफ्ट ऊपर की ओर चली गई और बच्चा लिफ्टगेट में फंस गया। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। मणिपुर में पुलिस ने 5 इलाकों पर छापेमारी की; 20 हथियार, 7 मोर्टार और 11 ग्रेनेड मणिपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में पांच इलाकों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने 20 हथियार, 7 मोर्टार और 11 ग्रेनेड बरामद किए। अधिकारियों के मुताबिक, मणिपुर पुलिस अवैध रूप से रखे गए सभी हथियारों को बरामद करने के लिए लगातार सर्चिंग कर रही है। दिल्ली में ब्रिटिश महिला से रेप, आरोपी अरेस्ट; सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला से रेप के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी को छेड़छाड़ के आरोप में अरेस्ट किया गया है। आरोपी और पीड़ित की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। महिला ब्रिटेन से मिलने दिल्ली आई थी। हैदराबाद में लोगों पर रंग फेंकने की मनाही, ग्रुप में आने-जाने पर रोक होली के चलते हैदराबाद पुलिस ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों पर जबरदस्ती रंग डालने पर रोक लगाई है। पुलिस की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में ग्रुप में बाइक और कार से आने-जाने पर भी रोक लगी है। अधिकारियों के मुताबिक, शहर में शांति व्यवस्था भंग न हो इसके लिए यह नियम लागू किया गया है। स्टारलिंक की भारत में एंट्री पर अश्विनी वैष्णव का पोस्ट, बाद में डिलीट किया केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पर एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में स्वागत करते हुए एक पोस्ट किया। लेकिन एक घंटे बाद ही इसे डिलीट कर दिया। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘भारत में स्वागत है, स्टारलिंक! यह दूरदराज के रेलवे प्रोजेक्ट्स के लिए उपयोगी होगा।’ बता दें कि भारत की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल और जिओ ने स्टारलिंक के साथ सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं देने के लिए डील साइन की है। हालांकि, इन समझौतों को सरकार की मंजूरी मिलनी बाकी है। एयरटेल ने मंगलवार को घोषणा की कि वह स्पेसएक्स के साथ मिलकर भारत के ग्रामीण इलाकों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाएगा।