इस बार 14 मार्च को होली और रमजान के जुमे के दिन साथ-साथ है। रंग में भंग न पड़ जाए, इसके लिए उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। प्रदेश के 13 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदल दिया गया है। मस्जिदों को रंग-गुलाल से बचाने के लिए तिरपाल से ढंक दिया गया है। शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा 67 मस्जिदों को तिरपाल और पन्नी से ढंका गया है। यहां लाट साहब के जुलूस के लिए पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर रही है। एक हजार से ज्यादा पुलिस जवान दूसरे जिलों से आए हैं। पढ़िए 12 जिलों में कैसे हैं खास इंतजाम… 1. शाहजहांपुर: 300 साल पुरानी जूता मार होली की परंपरा शाहजहांपुर में जूता मार होली खेलने की परंपरा 300 सालों से चली आ रही है। होली के दिन यानी 14 मार्च को लाट साहब का लंबा-चौड़ा जुलूस निकलेगा। इसमें एक व्यक्ति को लाट साहब बनाकर भैंसा गाड़ी पर बिठाया जाता है। लोग उस पर रंग, जूते-चप्पल बरसाते हैं। शाहजहांपुर में लाट साहब के दो जुलूस निकाले जाते हैं, जिन्हें छोटे और बड़े लॉट साहब कहा जाता है। कोतवाल लाट साहब को सलामी देकर नेग देते हैं, इसके बाद जुलूस रोशनगंज, बेरी चौकी, अंटा चौराहा होते हुए थाना सदर बाजार क्षेत्र में प्रवेश करता है। बाबा विश्वनाथ मंदिर पर जुलूस खत्म हो जाता है। चौक से निकलने वाले इस जुलूस का रूट करीब 8 किलोमीटर का होता है। इसलिए रास्ते की 67 मस्जिदों और मजारों को तिरपाल से ढंका गया है। जिससे उन पर रंग और गुलाल न पड़े। एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, नमाज का वक्त बदला 2. संभल: 10 मस्जिदों को ढंका, जामा मस्जिद के बाहर पुलिस फोर्स तैनात संभल एसपी बोले- किसी भी प्रकार की जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिलों में नमाज का वक्त बदला, प्रशासन अलर्ट पर 3. जौनपुर: जौनपुर में होली-जुमे की नमाज साथ होने पर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। अटाला मस्जिद और बड़ी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज का समय बदला गया है। नमाज अब दोपहर 1 बजे के बजाय डेढ़ बजे पढ़ी जाएगी।
4. मिर्जापुर: मिर्जापुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज दोपहर 2 बजे पढ़ी जाएगी। मौलाना नजम अली खान ने बताया कि होली को ध्यान में रखते हुए जुमे की नमाज का समय बदल दिया गया है।
5. ललितपुर: जुमे की नमाज शुक्रवार को अब पौने दो बजे अदा की जाएगी। शहर पेश इमाम हाफिज अब्दुल मुबीन ने होली के त्योहार को देखते हुए जुमे की नमाज का समय बढ़ाने की सभी इमामों से गुजारिश की है। मुबीन ने कहा, जिन मस्जिदों में 12:30 से 1 बजे के बीच जुमे की नमाज अदा की जाती है, वह जुमे की नमाज का वक्त एक घंटे बढ़ाएं। बता दें कि शहर में तीन मस्जिदों में जुमे की नमाज 12:45 पर होती है।
6. औरैया: होली के दिन नमाज पढ़ने का समय डेढ़ से दो बजे किया गया है। सैयद अख्तर मियां चिश्ती सज्जादा नशीन ने बताया कि मैंने दूसरी मस्जिदों के इमामों से भी समय बढ़ाने की अपील की है। कोई भी हुल्लड़ न करे। सभी को शांति से त्योहार मनाने दें। 7. लखनऊ: शहर में मौलाना फरंगी महली ने भी जुमे की नमाज को ढाई बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा- हिंदू भाई-बहन होली आराम से मना सकें इसलिए ऐसा किया गया है।
8. मुरादाबाद: मुरादाबाद के शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने वीडियो जारी कर कहा कि जामा मस्जिद में जुमे की नमाज दोपहर एक बजे की बजाय दोपहर 2.30 बजे पढ़ी जाएगी।
9. रामपुर: शहर काजी सैय्यद खुशनुद मियां ने कहा- होली के दिन जुमे की नमाज जामा मस्जिद में 2.30 बजे होगी। उन्होंने जिले और शहर की मस्जिदों में भी नमाज का समय बदलने की अपील की है।
10. उन्नाव: शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने नमाज के समय में बदलाव किया है। जुमे की नमाज का समय एक घंटा आगे बढ़ाकर दोपहर 2 बजे कर दिया गया है।
11. बरेली: मस्जिद, दरगाह, मजार और इमामबाड़े को ढंका गया है। ADG रमित शर्मा ने अफसरों के साथ शहर में मलूकपुर पुलिस चौकी से फ्लैग मार्च निकाला।
12.अयोध्या: यहां सभी मस्जिदों में 2 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। शहर काजी मोहम्मदी हनीफ ने इसके लिए बुधवार को निर्देश जारी किए हैं।
13. महाराजगंज: जुमे की नमाज का समय 1 घंटे बढ़ाया गया है। अब नमाज एक बजे के बजाय 2 बजे होगी। —————————- ये खबर भी पढ़ें- ‘नमाज का समय नहीं बदल सकता, होली रोकी जाए’:दरभंगा मेयर पर बीजेपी MLA बचौल बोले- ये आतंकी मानसिकता; JDU बोली-पार्टी से बाहर किया जाए दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने जिला प्रशासन से शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को देखते हुए होली खेलने पर रोक लगाने की अपील की है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि जुम्मे की नमाज का टाइम आगे जा नहीं सकता है, इसलिए होली पर डेढ़ घंटे का ब्रेक होना चाहिए। मेयर ने ये कहा, ‘डेढ़ घंटा मस्जिद और नमाज पढ़ने की जगहों से होली खेलने वाले दूरी बना कर रखें।’ पढ़ें पूरी खबर… ब्रज में विधवा माताएं खेल रहीं होली:गोपीनाथ मंदिर में उड़ रहा 45 क्विंटल फूल-गुलाल, महिलाओं के साथ विदेशी भी झूम उठे वृंदावन के गोपीनाथ मंदिर में आज विधवा माताएं फूल-गुलाल से होली खेल रही हैं। 20 क्विंटल फूल और 25 क्विंटल गुलाल की व्यवस्था की गई है। इतने गुलाल और फूलों की बारिश हुई कि फर्श पर इसकी मोटी परत जम गई। माताओं के साथ विदेशी महिलाएं भी झूम उठीं। विदेशी पर्यटकों ने कहा- यह अद्भुत है, बहुत आनंद आ रहा है। इस तरह आनंद की अनुभूति पहली बार हुई।। यहां पढ़ें पूरी खबर