हरियाणा के 10 नगर निगमों में से 9 में भाजपा ने जीत दर्ज की है। यमुनानगर में अभी रिजल्ट नहीं आए हैं, लेकिन भाजपा उम्मीदवार की जीत तय है। मानेसर नगर निगम में निर्दलीय डॉ. इंद्रजीत यादव चुनाव जीतीं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को हराया। इंद्रजीत यादव ने खुद को केंद्रीय राज्यमंत्री व गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत की करीबी बताकर प्रचार किया था। कांग्रेस का किसी भी निगम में खाता नहीं खुला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में भी कांग्रेस जीत नहीं पाई। इसी तरह सिरसा नगर परिषद में भाजपा का चेयरमैन बना। सिरसा से कांग्रेस की कुमारी सैलजा सांसद हैं। कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के विधानसभा क्षेत्र जुलाना की नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा के डॉ. संजय जांगड़ा ने जीत दर्ज की है। फतेहाबाद जिले की जाखल मंडी नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार विकास कुमार चेयरमैन बन गए हैं। यहां भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र मित्तल हार गए। बुधवार को 8 नगर निगमों में मेयर के साथ वार्ड पार्षदों के लिए मतगणना हो रही है। 2 नगर निगमों, सोनीपत और अंबाला में सिर्फ मेयर के लिए उपचुनाव की मतगणना हुई। नगर निगमों के अलावा 32 नगर पालिका और नगर परिषदों के लिए भी चुनाव और उपचुनाव की मतगणना जारी है। ग्राफिक्स में देखिए किस नगर निगम में कौन जीता दिग्गज नेताओं के गढ़ में कैसा रहा रिजल्ट… जश्न के PHOTOS… निकाय चुनाव की काउंटिंग के अपडेट्स की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग पढ़ें…