दिल्ली हाई कोर्ट ने बारामुल्ला के सांसद इंजीनियर राशिद शेख की याचिका पर एनआईए को नोटिस जारी किया। राशिद ने संसद में चल रहे बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति मांगी है। हाई कोर्ट ने एनआईए से यह भी कहा है कि अगर उसे याचिका पर आपत्ति है तो वह हलफनामा दाखिल करे। इससे पहले राशिद की जमानत याचिका को एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दिया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… जादवपुर यूनिवर्सिटी हिंसा- पुलिस ने बंगाल के शिक्षा मंत्री का बयान दर्ज किया पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु का बयान दर्ज किया है। यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट ने बसु, यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और टीएमसी नेता ओम प्रकाश मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। आरोप है कि मंत्री की कार से छात्र घायल हो गए थे। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जनता की राय लेने के लिए जल्द लॉन्च होगा पोर्टल ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जनता की राय लेने के लिए जल्द ही एक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में इसकी घोषणा की गई। समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने बताया कि इस पोर्टल पर लोग बिल के क्लॉज-वाइज सुझाव दे सकेंगे। JPC की बैठक में पूर्व CJI रंजन गोगोई और पूर्व दिल्ली हाईकोर्ट चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन ने एक्सपर्ट व्यू दिया। JPC ने सीनियर वकील हरीश साल्वे और अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमण को 17 मार्च की बैठक में आमंत्रित किया है। जल्द ही अखबारों में विज्ञापन दिए जाएंगे, जिसमें QR कोड के जरिए लोग अपनी राय दर्ज कर सकेंगे।