मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-119 को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद फ्लाइट को मुंबई लौटना पड़ा। फ्लाइट में 19 क्रू मेंबर्स समेत 322 यात्री सवार थे। एयर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट के वॉशरूम में एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए रास्ते से ही विमान को मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया। विमान 10:25 बजे मुंबई पहुंचा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। एयर इंडिया ने बताया कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। हम 11 मार्च को सुबह 5 बजे दोबारा उड़ान भरेंगे। यात्रियों को होटल आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की गई है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI119 मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से रात 1:43 बजे न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खाने और ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है। फ्लाइट को अब 11 मार्च सुबह 5 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया है। एअर इंडिया ने बयान में कहा- हमारी टीम जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रही है ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यात्रियों और क्रू की सुरक्षा है। एयर इंडिया की अन्य फ्लाइड भी वापस लौटी
इससे पहले शिकागो से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक अन्य उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण शिकागो वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए समय पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। एयर इंडिया की फ्लाइट AI126 ने सोमवार को सुबह 11:49 बजे (CDT) शिकागो के ओ’हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। शिकागो से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI126 को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 5 घंटे बाद वापस शिकागो लौटना पड़ा। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट 6 मार्च 2025 को ग्रीनलैंड के ऊपर थी, जब विमान के 12 में से 11 शौचालय बंद हो गए। करीब 300 यात्रियों के लिए सिर्फ एक शौचालय चालू रह गया, जो बिजनेस क्लास में था। ऐसे में 14 घंटे की यात्रा के बीच फ्लाइट को शिकागो के ओ’हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लौटने का फैसला लेना पड़ा। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा- सभी यात्री और क्रू सुरक्षित लैंडिंग के बाद सामान्य रूप से विमान से उतरे। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को हुई परेशानी के मद्देनजर एयर इंडिया ने मुफ्त रीशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन पर फुल रिफंड की पेशकश की है। प्रवक्ता ने कहा- हम यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं। एयर इंडिया के लिए यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता है।” हालांकि, कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी फ्लाइट रीशेड्यूल या रिफंड कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कभी-कभी सिर्फ एक या दो शौचालय खराब होने पर भी क्रू को फ्लाइट वापस लाने का फैसला लेना पड़ता है, क्योंकि विमान में सीमित संख्या में शौचालय होते हैं। इस घटना के बाद एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगते हुए भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरती जाएंगी। ……………………………….. ये खबर भी पढ़ें… 3 फ्लाइट-एक ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी:एअर इंडिया की उड़ान दिल्ली डायवर्ट, इंडिगो के 2 विमान की भी जांच मुंबई से उड़ने वाली तीन फ्लाइट में सोमवार (14 अक्टूबर) को बम की धमकी दी गई। पहली फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की है। सूचना मिलते ही विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर खड़ा है। विमान में 239 पैसेंजर्स सवार हैं। पूरी खबर पढ़ें..