हरियाणा में यमुनानगर के प्रतापनगर के पास खिजराबाद-भूड़कला रोड पर शनिवार रात को एक तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया है। यह तेंदुआ सड़क पार करते समय वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार से टकरा गया, जिससे उसके पंजे में चोट आई। इसके बार तेंदुए ने तुरंत ही बाइक सवार पर हमला कर दिया। इससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। साथ ही चोटिल होने के कारण तेंदुआ भी काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। हालांकि, मौके पर लोग जमा हो गए, जिससे तेंदुआ जंगल में भाग गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तेंदुआ सड़क पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। उसे चोट लगी थी, इसलिए इस दौरान वह तड़पता हुआ भी नजर आया। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में डर का माहौल है। वहीं, वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेंदुआ और घायल युवक के 2 PHOTOS… सामने आए वीडियो में क्या दिख रहा… पंजे को पटकता दिखा तेंदुआ
प्रतापनगर के इलाके में तेंदुए का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग दहशत में हैं। युवक की बाइक के साथ तेंदुए का एक्सीडेंट होने के बाद वहां जमा हुए लोगों ने तेंदुए का वीडियो बनाया है। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी हैं। वहीं, तेंदुआ सड़क के किनारे पड़ा हुआ है। बाइक से टकराने के बाद उसके पंजे में चोट लगी थी, जिससे वह सड़क किनारे पड़ा तड़प रहा है। तेंदुआ अपने पंजे को दर्द की वजह से जमीन पर पटकता हुआ दिखा। साथ ही वह हल्की दहाड़ें भी मार रहा था। मौके पर मौजूद लोगों को घुर्रा कर डराया
इसके बाद एक गाड़ी वहां से बैक होती है, और जिस गाड़ी से वीडियो बनाया जा रहा था, वह गाड़ी भी आगे बढ़ती है तो तेंदुआ उसे घुर्रा कर डराने की कोशिश करता है। हालांकि, तेंदुआ दर्द में है, इसलिए वह उठ नहीं पाता। इसके बाद भी मौके पर लोग जमा होते रहते हैं, जिन्हें देखकर तेंदुआ लंगड़ी चाल में जंगल की ओर बढ़ता है। हालांकि, वह ज्यादा चल नहीं पाता और पास की झाड़ियों के पास फिर से जमीन पर गिर पड़ता है। इसके बाद वह वहां भी काफी देर पड़ा रहा। हालांकि वन विभाग की टीम के आने से पहले वह वहां से भी निकल गया। तेंदुए के सर्च ऑपरेशन के 2 PHOTOS… घायल ने बताई दुर्घटना की कहानी… अचानक सड़क पर आ गया था तेंदुआ
हादसे में घायल हुए व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है। वह किशनपुरा गांव का रहने वाला है और पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। उसने बताया है कि वह शनिवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे बेलकंठ जोन में किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान उसकी टक्कर तेंदुए से हो गई। टक्कर के बाद तेंदुए ने नोचने की कोशिश की
मनीष ने बताया है कि तेंदुआ सड़क पार कर रहा था। तभी उसकी बाइक तेंदुए से टकरा गई। इससे तेंदुआ घायल हुआ और उसकी बाइक भी गिर गई। इसी दौरान तेंदुए ने उसने नोचने की कोशिश भी की। हालांकि, तेंदुआ खुद घायल था, इसलिए वह परेशानी में सड़क पर पड़ा रहा। लोगों के जमा होने पर भागा तेंदुआ
इसी दौरान मौके से गुजर रही गाड़ियां रुकीं और लोगों ने मनीष को सहारा दिया। लोगों ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया और वन विभाग को तेंदुए की सूचना दी। इधर, लोगों को जमा होता देख तेंदुआ वहां से उठ खड़ा हुआ और जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। वन विभाग की टीम अलर्ट, सर्च ऑपरेशन चलाया
घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को ट्रैक करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। विभाग के अधिकारी लिल्लू राम ने बताया कि तेंदुए की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि सतर्क रहें और तेंदुए को देखते ही तुरंत सूचना दें। साथ ही उन्होंने लोगों को सावधान किया कि तेंदुए को छेड़ें नहीं। उसके पास न जाएं। यदि तेंदुआ पास आ जाए तो भगाने की कोशिश न करें। रात के समय अकेले बाहर न निकलें। विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।