केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विभिन्न हवाई अड्डों के जरिए विदेश से भारत में सोना लाने वाले तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। CBI राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के साथ मिलकर काम कर रही है। DRI ने हाल ही में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 12.56 करोड़ रुपए मूल्य के 14.2 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि CBI की दो टीमें आवश्यक जानकारी जुटाने के लिए मुंबई और बेंगलुरु हवाई अड्डों पर पहुंच चुकी हैं। गुजरात- वलसाड के वापी में आग लगी, 15 से अधिक स्क्रैप गोदाम जले
गुजरात के वलसाड जिले के वापी क्षेत्र में भीषण आग लग गई। इसमें 15 से अधिक स्क्रैप गोदाम पूरी तरह जल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… पश्चिम बंगाल के विश्वविद्यालयों में क्राइसिस मैनेजमेंट सेल बनेगी, कैंपस में होने वाले विवादों को रोकेगी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि राज्य की सभी यूनिवर्सिटी कैंपस में होने वाले विवाद से निपटने के लिए क्राइसिस मैनजेमेंट सेल बनाने की बात कही। उन्होंने शुक्रवार को जादवपुर विश्वविद्यालय हिंसा मामले में राज्य में संचालित यूनिवर्सिटियों के कार्यवाहक कुलपतियों के साथ बैठक की। इसमें 18 विश्वविद्यालयों के कार्यवाहक कुलपतियों ने वर्चुअली हिस्सा लिया। शीना बोरा हत्याकांड मामला, 10 मार्च से रोजाना सुनवाई, पिछले साल अक्टूबर में हुई थी आखिरी सुनवाई शीना बोरा हत्याकांड मामले की सुनवाई 10 मार्च से रोजाना शुरू हो जाएगी। मामले में आखिरी सुनवाई पिछले साल 23 अक्तूबर को हुई थी। सीबीआई की स्पेशल जज एसपी नाइक निंबालकर के ट्रांसफर के चलते 4 महीने से सुनवाई नहीं हो पाई है। मामले में शीना बोरा की मां इंद्राणी मुखर्जी मुख्य आरोपी हैं। शीना बोरा की अप्रैल, 2012 में इंद्राणी मुखर्जी, उनके ड्राइवर श्यामवर राय (बाद में सरकारी गवाह बन गया) और मुखर्जी के पूर्व पति संजीव खन्ना ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शव को जलाकर रायगढ़ के जंगल में फेंक दिया गया था। मामले में इंद्राणी के पूर्व पति और मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी भी इस मामले में आरोपी हैं। हत्या 2015 में तब सामने आई जब ड्राइवर श्यामवर राय ने एक अन्य मामले में गिरफ्तारी के बाद हत्या के बारे में बताया। इंद्राणी और खन्ना को अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया गया था। इसके तीन महीने बाद पीटर मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर हैं। सभी पर आरोप तय होने के बाद फरवरी 2017 में मामले की सुनवाई शुरू हुई थी। अभियोजन पक्ष की ओर से 237 गवाह हैं। इसमें से 90 से ज्यादा अदालत में पेश हो चुके हैं।