7 साल बाद जम्मू और कश्मीर का बजट पेश हो रहा है। इस मौके पर नेशनल कॉन्फ्रेंस की गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कई बड़े ऐलान किए। दिल्ली की तरह अब जम्मू-कश्मीर की महिलाओं को भी सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा, और हर घर को 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। इसके अलावा 15,000 नए प्राइमरी स्कूल और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का एलान हुआ। साथ ही बजट में अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा और रहने की व्यवस्था को और मजबूत करने की बात भी कही गई। जम्मू कश्मीर बजट में किए प्रमुख ऐलान… महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े ऐलान बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर फोकस खाद्य सुरक्षा और कृषि क्षेत्र में सुधार बीजेपी बोली- पाकिस्तान की बात करने वालों से सख्ती से निपटा जाए
जम्मू-कश्मीर में अवैध खनन पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। साथ ही अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएंगे। वहीं बजट के बीच हंगामा हुआ कि विधानसभा में पाकिस्तान पर जायदा बाते होती हैं, जो नहीं होनी चाहिए। इस पर विपक्ष नेता सुनील शर्मा ने स्पीकर को चिट्ठी लिखी। पत्र में कहा गया कि पाकिस्तान की चर्चा करने वाले विधायकों से सख्ती से निपटा जाए। साथ ही पाकिस्तान की जहां भी बात की गई है उन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए। जम्मू-कश्मीर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… उमर अब्दुल्ला बोले- भाजपा से गठबंधन का सवाल ही नहीं, हमारा नजरिया बिल्कुल अलग जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के बीच गठबंधन की संभावनाओं से इनकार किया। उन्होंने कहा- भाजपा के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता। मारी राजनीतिक विचारधारा और प्राथमिकताएं बिल्कुल अलग हैं, विशेषकर जम्मू-कश्मीर को लेकर। साझेदारी की न कोई संभावना है और न ही जरूरत। पूरी खबर पढ़ें…