प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। अपने पहले कार्यक्रम में वे सिलवासा पहुंचे, जहां 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन और 650 बिस्तरों की क्षमता वाले दूसरे चरण का शिलान्यास किया।.यहां से पीएम सूरत पहुंचे। एयरपोर्ट से लिंबायत तक उनका करीब 3 किमी लंबा रोड शो हुआ। इस दौरान उनके स्वागत के लिए हर 100 मीटर पर 30 मंच बनाए गए थे। इसके बाद लिंबायत के नीलगिरी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने कई लोगों को ऑटोग्राफ भी दिया। पीएम सूरत में ही रात्रि विश्राम करेंगे और कल सुबह नवसारी जाएंगे। मुद्रा योजना को लेकर विपक्ष पर हमला
सूरत की जनसभा में पीएम ने मुद्रा योजना को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- हमने मुद्रा योजना के तहत गरीबों को बिना किसी गारंटी के 32 लाख करोड़ रुपए दिए। जिन लोगों ने हमे गाली दी, उन्हें तो यह भी नहीं पता कि 32 लाख में कितने जीरे होते हैं। 10 साल पहले 5 करोड़ से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड थे
उन्होंने आगे कहा- पहले ऐसे लोगों के भी राशन कार्ड बनाए जा रहे थे जो पैदा भी नहीं हुए थे। हमने सिस्टम से पांच करोड़ फर्जी नाम हटाए। पूरी व्यवस्था को आधार कार्ड से जोड़कर राशन कार्ड से जुड़ी एक बड़ी समस्या का समाधान किया। अन्य राज्यों से आए लोग यहां बड़ी संख्या में काम करते हैं। पहले एक स्थान का राशन कार्ड दूसरे स्थान पर मान्य नहीं होता था। हमने इस समस्या का समाधान किया और वन नेशन वन राशन कार्ड लागू किया। अब राशन कार्ड कहीं का भी हो, लाभार्थी को देश के हर शहर में इसका लाभ मिलता है। भारत को यह मंजूर नहीं कि गरीबों के घर में चूल्हा न जले
पीएम ने कहा- रोटी-कपड़ा और मकान से अधिक महत्वपूर्ण कोई चीज नहीं। मुझे किसी किताब में पढ़ने की जरूरत नहीं है कि रोटी के लिए परेशान एक गरीब व्यक्ति का दर्द क्या होता है। मैं इसे अनुभव कर सकता हूं। इसलिए हमारी सरकार ने जरूरतमंदों के भोजन का ध्यान रखा है। भारत अब यह स्वीकार नहीं करता कि गरीबों के घर में चूल्हा न जले और उनके बच्चे आंसुओं के साथ सोएं। गुजरात ने जो बनाया, उसे देश ने अपनाया है
पीएम ने आगे कहा कि यह लमेरा सौभाग्य है कि आज देश और गुजरात की जनता ने मुझे तीसरी बार सेवा करने का अवसर दिया है और उसके बाद सूरत की यह मेरी पहली यात्रा है। गुजरात ने जो भी बनाया, देश ने उसे प्यार से अपनाया है। स्वच्छता अभियान की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा- जब देश में स्वच्छता की प्रतिस्पर्धा होती है तो सूरत शहर पहले या दूसरे नंबर पर होता है। इसका श्रेय सूरतवासियो को जाता है। सिलवासा को दी 2587 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम दोपहर 2 बजे सूरत पहुंचे और यहां से केंद्र शासित प्रदेश सिलवासा पहुंचे। यहां उन्होंने 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन करने के साथ ही 650 बिस्तरों की क्षमता वाले दूसरे चरण का शिलान्यास किया। इसके बाद सिलवासा में 2587 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने कहा- खाने के तेल में 10% की कटौती करें
पीएम ने अपने संबोधन में हेल्थ पर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा- मैने यहां बड़ा अस्पताल बनवाया है, लेकिन मैं चाहता हूं कि किसी को यहां आना ही न पड़े। आप लोग हमेशा स्वस्थ रहें। क्योंकि, देश के लिए चिंता की बात यही है कि हमारे देश में भी मोटापे की समस्या बढ़ रही है। हाल ही में मोटापे की समस्या पर एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक 44 करोड़ से अधिक भारतीय मोटापे का शिकार होंगे। यह आंकड़ा डरावना है। इसका मतलब है कि। मोटापे के कारण हर तीन में से एक व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित हो सकता है। मोटापा घातक हो सकता है। हर परिवार में एक व्यक्ति मोटापे का शिकार होगा। यह कितना बड़ा संकट होगा? हमें अब से ऐसी स्थिति से बचने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए सबसे जरूरी है कि हम खाने के तेल में 10 फीसदी कटौती कर दें। पूरी तरह स्वस्थ रहें। केंद्र शासित प्रदेश को सिंगापुर की तरह विकसित करना है
सिलवासा में अपने संबोधन में पीएम ने कहा- आप लोगों ने हाईटेक सिंगापुर के बारे में सुना ही होगा। सिंगापुर कभी एक छोटा सा मछली पकड़ने वाला गांव था। लेकिन, बहुत ही कम समय में वहां के लोगों के दृढ़ संकल्प ने एक आधुनिक सिंगापुर का निर्माण किया। अगर केंद्र शासित प्रदेश का हर नागरिक फैसला कर ले तो मैं आपके साथ खड़ा होने के लिए तैयार हूं। दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव हमारे लिए सिर्फ केंद्र शासित प्रदेश नहीं हैं। यह केंद्र शासित प्रदेश हमारा गौरव है और हमारी विरासत भी है। हम इस क्षेत्र को एक आदर्श राज्य बना रहे हैं जो अपने समग्र विकास के लिए जाना जाएगा। पीएम मोदी के अन्य कार्यक्रम
सूरत में जनसभा के बाद पीएम खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख लोगों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण की शुरुआत करेंगे और व्यक्तिगत रूप से 15 लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्य किट देंगे और उनसे बातचीत करेंगे। साथ ही सरकारी योजनाओं के तहत वृद्ध लाभार्थियों को विशेष किट वितरित करेंगे। महिला दिवस पर नवसारी जाएंगे पीएम
इन कार्यक्रमों के बाद पीएम सूरत के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम कर अगले दिन 8 मार्च को नवसारी जाएंगे। यहां पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। नवसारी में भी वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 6 दिनों में पीएम का दूसरा गुजरात दौरा
गौरतलब है कि इससे पहले, 1 मार्च को पीएम मोदी तीन दिवसीय निजी दौरे पर गुजरात पहुंचे थे। पहले दिन जामनगर का दौरा करने के बाद सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए थे। अगले दिन रविवार को जामनगर में रिलायंस द्वारा संचालित पशु बचाव एवं पुनर्वास केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया था और कार्यक्रम के तीसरे दिन गिर नेशनल फॉरेस्ट की सफारी भी की थी। राहुल गांधी भी दो दिन के गुजरात दौरे पर
वहीं, 8 और 9 मार्च को गुजरात में कांग्रेस का भी महाधिवेशन हो रहा है। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 7 और 8 मार्च को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। भावनगर में आखिरी बार कांग्रेस का अधिवेशन 1961 में हुआ था। इस तरह 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन गुजरात में होने जा रहा है। राहुल गांधी का यह दौरा आगामी 2027 के गुजरात विधानसभा चुनावों की तैयारियों को मजबूती प्रदान करने के लिए हो रहा है। पीएम मोदी की हालिया गुजरात दौरे की ये खबर भी पढ़ें… शावक को दूध पिलाया; चिम्पैंजी, हाथी, जिराफ, डॉल्फिन के साथ बिताए पल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 1 मार्च से तीन दिन तक गुजरात दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने रविवार (2 मार्च) को जामनगर में रिलायंस द्वारा संचालित पशु बचाव एवं पुनर्वास केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया। इसके फोटो-वीडियो मंगलवार को सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें…