ओडिशा के जगतसिंहपुर में बंदरगाह (पोर्ट) पर कई नावों में आग लग गई है। आग को बुझाने का काम जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के UT बनने के बाद पहला बजट कल, CM उमर अब्दुल्ला पेश करेंगे जम्मू-कश्मीर में 7 मार्च को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया जाएगा। यह अनुच्छेद- 370 और 35A हटने के बाद पहला बजट होगा। यह केंद्र शासित प्रदेश (UT) बनने के बाद पहला बजट है। 2018 के बाद यह पहली बार होगा जब जम्मू-कश्मीर का बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्रालय भी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास ही है, इसलिए वे बजट पेश करेंगे। मुंबई रेलवे स्टेशन के बाथरूम में युवती ने कलाई काटी, फर्श पर लिखा आई एम सॉरी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन के बाथरूम में एक युवती ने अपनी कलाई की नस काट ली। युवती को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती की उम्र 20 से 27 साल के है। रेलवे पुलिस ने बताया कि युवती ने बाथरूम में अपनी कलाई काट ली और बाथरूम के फर्श पर “आई एम सॉरी” लिख दिया। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने शास्त्रीय संगीत गायिका से शादी की; पोन्नियिन सेल्वम फिल्म के गाने से चर्चा में आई थीं भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने गुरुवार को शास्त्रीय संगीत गायिका शिवश्री स्कंद प्रसाद से शादी कर ली। शिवश्री मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वम में एक गीत गाने के बाद चर्चा में आई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ में 2 सड़क हादसों में 8 की मौत, ट्रक से टकराई कार; JCB से शव निकालने पड़े रायपुर में ट्रक और एक्सयूवी के बीच में भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। वहीं, नारायणपुर जिले में सड़क के गड्ढों की वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र में मीडिया की निगरानी के लिए मॉनीटरिंग सेंटर बनेगा, भ्रम फैलाने वाली खबरों पर नजर रखेगा महाराष्ट्र सरकार ने न्यूज कंटेंट की निगरानी के लिए मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर बनाने का फैसला किया है। यह सेंटर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनक और डिजिटल मीडिया के कंटेंट पर नजर रखेगा। यह सभी फैक्चु्अल और भ्रम पैदा करने वाली खबरों की निगरानी और विश्लेषण करेगा और गवर्नमेंट रिजॉल्यूशन (GR) के हिसाब से रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके लिए 10 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। किसी खबर में भ्रम पैदा करने वाले फैक्ट होने पर सेंटर तत्काल उसे स्पष्ट करेगा। निगेटिव खबर के मामले में यह कार्यवाही और शीघ्रता से की जाएगी। जादवपुर यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्या बसु पर केस दर्ज कोलकाता पुलिस ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुई झड़पों को लेकर पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्या बसु, उनके ड्राइवर और TMC नेता ओम प्रकाश मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की है। FIR दर्ज करवाने वाले स्टूडेंट ने बताया कि यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन के दौरान बसु की कार से उसे चोट आई हैं। 1 मार्च को छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन हुआ था। इसमें SFI और AISA के छात्रों ने बसु की गाड़ी को घेर लिया, शीशे तोड़ दिए और टायर पंक्चर कर दिए। झड़पों के दौरान शिक्षकों के यूनियन ऑफिस में तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई। बसु को चोट लगने के बाद SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ओडिशा में STA डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर छापेमारी, 3 सोने के बिस्किट और 15 लाख कैश बरामद ओडिशा विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोपों में राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA) के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार मोहंती के 9 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 3 सोने के बिस्किट, सोने के आभूषण और 15 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। दरअसल यह कार्रवाई भुवनेश्वर स्पेशल जज (विजिलेंस) के आदेश पर की गई। विजिलेंस टीम ने भुवनेश्वर, खुर्दा, पुरी, नयागढ़ और कटक में स्थित मोहंती के घर, फार्म हाउस, पेट्रोल पंप, फ्लैट और निर्माणाधीन इमारतों पर भी तलाशी ली। जामिया छात्रों के निलंबन पर हाईकोर्ट की रोक, शांतिपूर्ण प्रदर्शन बताया दिल्ली हाईकोर्ट ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के 17 छात्रों के निलंबन पर रोक लगा दी है। ये छात्र कैंटीन के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, जब उन्हें निलंबित कर परिसर में प्रवेश से रोका गया था। जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय को कुलपति की निगरानी में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण प्रतीत होता है। विश्वविद्यालय ने छात्रों के विरोध को जिस तरह संभाला, वह चिंताजनक है।’ कोर्ट ने कहा कि ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है और छात्रों को इससे सीखने का अवसर मिलना चाहिए।’ मामले की अगली सुनवाई 2 मई को होगी। गुजरात दंगे के 14 गवाहों की केंद्र ने सुरक्षा हटाई, गवाह बोले- सुरक्षा हटाना सही नहीं, हम आज भी डरे हुए हैं केंद्र सरकार ने 2002 के गुजरात दंगों के 14 गवाहों की सुरक्षा हटा दी है। ये गवाह गुजरात के अलग-अलग जिलों में हुई हिंसा के बारे में गवाही देने वाले थे। गृह मंत्रालय ने SIT की सिफारिश के आधार पर यह फैसला लिया है। गवाहों का कहना है कि सुरक्षा हटाना सही नहीं है, क्योंकि वे आज भी डरे हुए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि अगर गवाहों को कुछ हुआ तो जिम्मेदारी कौन लेगा? AAP ने सरकार से सुरक्षा वापस लेने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। तेलंगाना बीजेपी ने 3 में से 2 MLC सीटें जीती, PM बोले- राज्य की जनाता को समर्थन के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में BJP की MLC चुनाव में सफलता पर जनता का आभार जताया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की। BJP ने तीन में से दो सीटों पर जीत हासिल की है। मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा-तेलंगाना की जनता का BJP को जबरदस्त समर्थन देने के लिए धन्यवाद। मैं हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर गर्व महसूस करता हूं, जो जनता के बीच मेहनत से काम कर रहे हैं। NDA उम्मीदवार ए राजेंद्र प्रसाद और पी राजशेखरम ने आंध्र प्रदेश में स्नातक MLC चुनाव जीते। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार ने शिक्षकों के निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में जीत हासिल की। ओडिशा सरकार ने स्कूल भवनों के लिए नया रंग कोड नारंगी पेश किया, अभी हरा रंग इस्तेमाल होता है ओडिशा सरकार ने राज्य भर के पीएम श्री स्कूलों सहित सभी सरकारी स्कूलों की इमारतों के लिए एक नए रंग कोड की घोषणा की है। ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (OSEPA) ने सभी कलेक्टरों-सह-अध्यक्ष को सभी सरकारी स्कूलों के लिए एक समान रंग कोड अपनाने के लिए लिखा है। BJD के तहत, राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों को हरे रंग से रंगा गया था, जिसमें आधिकारिक भवन भी शामिल थे। हालांकि नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद आधिकारिक भवनों का रंग नारंगी-भूरे रंग के किनारे के साथ हल्के नारंगी रंग में बदल गया है। इसके अलावा राज्य की भाजपा सरकार ने कार्यभार संभालने के कुछ महीनों बाद कक्षा IX और X के लिए स्कूल यूनिफॉर्म का रंग और डिजाइन हरे से बदलकर हल्का भूरा और मैरून कर दिया था। यूपी के कौशांबी में बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी गिरफ्तार, ग्रेनेड बरामद उत्तरप्रदेश के कौशांबी में पंजाब पुलिस और यूपी एसटीएफ ने जॉइंट ऑपरेशन में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और ISI मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी पंजाब के अमृतसर निवासी लाजर मसीह को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया। मसीह BKI के जर्मनी आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है। और पाकिस्तान स्थित ISI के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में है। मसीह के पास से 3 जिंदा हैंड ग्रेनेड, 2 सक्रिय डेटोनेटर, 13 कारतूस और 1 विदेशी पिस्तौल सहित अवैध हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी, 9 अगस्त को समापन; LG मनोज सिन्हा ने बैठक की श्री अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू होगी। यात्रा दोनों रास्तों यानी पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले के बालटाल रूट से एक साथ शुरू होगी। यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। इस संबंध में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।