सिरोही के आबूरोड में एक तेज रफ्तार कार ट्रॉले से टकरा गई। एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 7 में से 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर घायल है। जालोर के रहने वाले कार सवार अहमदाबाद से लौट रहे थे। माउंटआबू सीओ गोमाराम ने बताया कि गुरुवार सुबह 3 बजे किवरली के पास एक्सीडेंट हुआ था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रॉले नीचे घुस गई। गाड़ी के गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। मौके पर 4 लोगों ने दम तोड़ दिया था। वहीं, 2 की मौत आबूरोड के हॉस्पिटल में हुई। पहले देखिए एक्सीडेंट से जुड़े PHOTOS… आधी कार खत्म, कई शव बुरी तरह फंसे
हाईवे पेट्रोलिंग की हेड कॉन्स्टेबल विमला ने बताया- एक्सीडेंट के दौरान आसपास के एरिया में जोरदार ब्लास्ट की आवाज भी सुनाई दी। हाईवे पर ही पेट्रोलिंग कर रही पुलिस वैन आवाज सुनकर सबसे पहले मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायलों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचकने से शव फंस गए। क्रेन की मदद से ट्रोले में फंसी कार को बाहर निकाला गया। वहीं से गुजर रही एक बस को रुकवाकर उसमें से सरिया निकाला और दरवाजे को तोड़ा। दरिया देवी को तुरंत एम्बुलेंस से आबूरोड के हॉस्पिटल पहुंचाया। कार में केवल दरिया देवी की बॉडी में मूवमेंट थी, लेकिन कार बुरी तरह से पिचकने के कारण सभी लोग फंसे हुए थे। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत… कुम्हारों का वास में रहने वाले
एसडीएम शंकरलाल मीणा ने बताया- हादसे में जालोर के कुम्हारों का वास में रहने वाले नारायण प्रजापत (58) पुत्र नरसाराम, उनकी पत्नी पोशी देवी (55) और बेटे दुष्यंत (24), ड्राइवर कालूराम (40) पुत्र प्रकाश चांदराई, उनके बेटे यशपाल (4) और जयदीप पुत्र पुखराज प्रजापत की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले जयदीप की मां दरिया देवी (35) पत्नी पुखराज गंभीर रूप से घायल हो गईं। ड्राइवर ट्रॉले को छोड़कर फरार
एसडीएम शंकरलाल मीणा ने बताया- कार सवार नारायण अपने परिवार के साथ 3 मार्च को अहमदाबाद गए थे। वहां उनका इलाज चल रहा था। कार ड्राइवर करने के लिए अपने साले कालूराम को साथ लेकर गए थे। 4 मार्च को अहमदाबाद में अपने रिश्तेदार के घर रुके थे और 5 मार्च की रात को जालोर के लिए निकले थे। इस दौरान आबूरोड में हादसा हो गया। ट्रॉले में कोयला भरा हुआ था। गुरुवार 1 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। वहीं कलक्टर अल्पा चौधरी, एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। जालोर-सिरोही लोकसभा सदस्य लुंबाराम चौधरी और पंचायत राज, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ओटाराम देवासी ने सोशल मीडिया पर हादसे पर शोक व्यक्त किया।