बिहार के गोपालगंज में धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा कर रहे हैं। कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- ‘मेरे बिहार दौरे को लेकर लोगों को बड़ी तकलीफ है। कहते हैं- घेरेंगे, मारेंगे। अरे तुम्हारे बाप का देश है क्या। ये रघुवर का देश है, बाबर का नहीं।’ ‘बिहार हमारा है, जब तक जिंदा हूं, तब तक बिहार आऊंगा। मुझे कोई बिहार आने से रोकेगा तो यहां मठ बना लूंगा। घर बना लूंगा। मार दोगे तो फिर बिहार में जन्म लूंगा। छेड़ोगे तो छोड़ूंगा नहीं। ठठरी के बरे, नकटा, मूसरचंक, हलवानाथ तुम्हारे बाप का देश है जो मुझे मारेगे। 8 तारीख को दिव्य दरबार भी लगाऊंगा।” ‘एक बात पहले ही निवेदन कर रहा हूं। मैं किसी पार्टी का प्रचारक नहीं हूं, हिदुत्व का विचारक हूं। राम के राष्ट्र में राम की कथा रोक लोगे। हिंदू राष्ट्र की मांग सबसे पहले बिहार से उठेगी। जब तक शरीर में जान है, तक तक हिंदुओं के लिए जीऊंगा और मरूंगा।’ पंडित धीरेंद्र शास्त्री 5 दिन के बिहार दौरे पर हैं। गुरुवार को गोपालगंज में उनकी हनुमंत कथा का पहला दिन है। शाम करीब सवा 5 बजे के बाद कथा शुरू हुई है। औरंगजेब का जिक्र होना देश के लिए दुर्भाग्य इससे पहले यूपी के कुशीनगर से गोपालगंज आने के दौरान उन्होंने औरंगजेब विवाद पर बयान दिया है, कहा- ‘यह इस देश का दुर्भाग्य है कि छत्रपति शिवाजी, छत्रपति संभाजी, महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान योद्धा होने के बावजूद औरंगजेब को आज भी महिमामंडित किया जाता है।’ ‘समय बदल रहा है और एक-एक कर के सब कुछ ठीक हो जाएगा। प्राचीन भारतीय संस्कृति का झंडा एक बार फिर लहराएगा। मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत अनिवार्य रूप से हिंदू राष्ट्र बनेगा।” ‘बागेश्वर बाबा’ X अकाउंट से औरंगजेब को जूता मारते तस्वीर शेयर धीरेंद्र शास्त्री के बिहार दौरे से ठीक पहले ‘बागेश्वर बाबा’ नाम के X अकाउंट से औरंगजेब की तस्वीर शेयर की गई है। तस्वीर पर औरंगजेब के चेहरे पर जूता दिख रहा है। इस पर लिखा गया है- लाइक करने पर एक जूता, शेयर करने पर 10 जूते। ये अकाउंट X पर वेरिफाई है। अगस्त 2019 से अकाउंट एक्टिव है। इसके 78 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। भास्कर से धीरेंद्र शास्त्री की टीम के सदस्य रोहित ने बताया कि ‘ये हमारा अकाउंट नहीं है। हम इस तरह की पोस्ट नहीं करते हैं।’ अब पढ़िए औरंगजेब को लेकर क्यों हो रही है बयानबाजी पंडाल में 2 लाख लोगों के बैठने की क्षमता बागेश्वरी धाम के धीरेंद्र शास्त्री 10 मार्च तक बिहार में रहेंगे। धीरेंद्र शास्त्री गोपालगंज के भोरे प्रखंड स्थित राम जानकी मठ में आज से 5 दिनों तक हनुमंत कथा करेंगे। पहले दिन की कथा जारी है। इस दौरान वे अपना दिव्य दरबार भी लाएंगे। 60 एकड़ में इसके लिए पंडाल बनाया गया है। जिसमें 2 लाख लोग एक साथ बैठने की व्यवस्था है। राम जानकी मठ में 6 महीने में छतरपुर की तरह बागेश्वर धाम सरकार का भवन बनाया गया है। जिसमें सभी सुविधाएं हैं। ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है धीरेंद्र शास्त्री के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट है। ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार दीक्षित ने बताया- गोपालगंज से सीवान जाने वाले सभी बस, निजी वाहन और ट्रक सीवान बाईपास से निकलेंगे। मीरगंज बाजार में इन गाड़ियों की एंट्री बैन रहेगी। भारी वाहनों की आवाजाही रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक ही होगी। सुबह जाने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट तय किया गया है। ये वाहन मरछिया देवी चौक से सबेया फील्ड होते हुए लाइन बाजार, पंचदेवरी और ईमलिया होकर भोरे चौराहा तक जाएंगे। कथा स्थल के आसपास पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। 5 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर कथा स्थल के आसपास 5 जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसमें राधागंज मठ, सईया देवी मंदिर (मध्य विद्यालय राधागंज), लखराव फिल्ड, कल्याणपुर स्कूल शामिल हैं। VIP के लिए पार्किंग की व्यवस्था बारह बीघा मैदान में की गई है। इसके अलावा पप्पू कुमार के खेत सईया देवी मंदिर के सामने पेड पार्किंग की व्यवस्था होगी। RJD विधायक को धमकी,कहा- दिख गए तो गोली मार दूंगा धीरेन्द्र शास्त्री के गोपालगंज आने को लेकर RJD विधायक ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, ‘बाबा धीरेंद्र शास्त्री बिहार में उन्माद फैलाने के लिए आ रहे हैं।’ विधायक के इस बयान के बाद विकास सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर विधायक को धमकी दी है। आरोपी विकास ने वीडियो में और क्या कहा- प्रेम शंकर बुरी तरह से जाएंगे। बैकुंठपुर में प्रेम शंकर दिखाई मत देना। JCB से कुचलवा देंगे। जाकर देवदत्त राय से राजनीति सीखो। इसके बाद बिहार में राजनीति करना। हिंदू का विरोध कर रहा है। चाट कर राजनीति करने वाले को हम राजनेता नहीं मानते हैं। जमात की राजनीति करो। ये खुलेआम मेरा चैलेंज है। बागेश्वर बाबा आ रहे हैं, तो तुम्हें जलन हो रही है। ————————– औरंगजेब विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए बीजेपी विधायक बोले-JDU MLC सस्पेंड हो, पाकिस्तान जाए या पाताल:औरंगजेब वाले बयान पर जदयू MLA भी भड़के; राजद विधायक ने PM को बताया क्रूर शासक महाराष्ट्र की विधानसभा में उठा औरंगजेब का मुद्दा बिहार में भी गरमाया हुआ है। बुधवार को जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा, ‘औरंगजेब के बारे में लोगों की अलग-अलग राय है। इतिहासकारों का कहना है कि औरंगजेब एक अच्छा शासक था और वह उतना क्रूर नहीं था, जितना उसे बताया जाता है।’ अब इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और जदयू दोनों ने जहां एलएलसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं राजद विधायक रामवृक्ष सदा ने पीएम मोदी और अमित शाह को क्रूर शासक बताया है। पूरी खबर पढ़िए