कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी की रस्में जोधपुर में शुरू हो गई हैं। कार्तिकेय लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ 6 मार्च को सात फेरे लेंगे। बुधवार रात को उम्मेद भवन पैलेस में संगीत समारोह में शिवराज सिंह ने पत्नी के साथ डांस किया। स्टेज पर परिवार के सदस्यों ने भी डांस किया। उम्मेद पैलेस में दिन में मेहंदी की रस्म हुई। इससे पहले मंगलवार देर रात शिवराज और अनुपम बंसल के परिवार ने उम्मेद भवन पैलेस में साथ डिनर किया और शिवराज का बर्थ डे केक काटा गया। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन ने कुछ गेम भी साथ खेले और मिलकर डांस भी किया। दोनों ने मेहंदी लगाके के रखना…इश्क है, ये इश्क है… और ससुराल गेंदा फूल गाने पर साथ डांस किया। बुधवार दोपहर को मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, प्रभुराम चौधरी भी परिवार के साथ जोधपुर पहुंचे। देखिए, देर रात हुए सेलिब्रेशन की तस्वीरें… हाथों में रचाई मेहंदी
सूत्रों के अनुसार कार्तिकेय-अमानत के विवाह समारोह के तहत आज दिन में मेहंदी का कार्यक्रम हुआ। मेहंदी में गीत-संगीत के बीच कार्तिकेय और अमानत ने डांस किया। इस दौरान दोनों परिवार की महिलाओं और रिश्तेदारों ने भी अपने हाथों में मेहंदी रचाई। दोनों पक्षों ने डांस किया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिवराजसिंह के छोटे बेटे की शादी के दौरान भी केंद्रीय मंत्री चौहान ने ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों… और उनकी पत्नी साधना सिंह ने चंदा है तू मेरा सूरज है तू…गीत गाकर बेटे की शादी के जश्न को यादगार बना दिया था। मेहमानों का जोधपुर आना शुरू, माखनिया लस्सी के साथ स्वागत
शादी में शामिल होने देश के कई दिग्गज राजनेता, उद्योगपति भी जोधपुर पहुंच रहे हैं। आज दोपहर मप्र के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, प्रभुराम चौधरी भी परिवार के साथ आए हैं। वर-वधू के फेरे करवाने वाले पंडित विष्णु राजौरिया भी पहुंचे हैं। मेहमानों का एयरपोर्ट पर मारवाड़ की प्रसिद्ध माखनिया लस्सी और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया है। इससे पहले मंगलवार को उद्योगपति अरुण नायर सहित अन्य मेहमान जोधपुर पहुंचे थे। मेहमानों के लिए होटल आईटीसी वेलकम, होटल रेडिसन और अजीत भवन में ठहरने का इंतजाम किया हैं। जोधपुर एयरपोर्ट पर नियमित फ्लाइट्स के साथ-साथ 4-5 चार्टर विमान से आज भी मेहमान आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्रसिंह शेखावत, जनरल वीके सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर सहित देश व प्रदेश के कई अन्य मंत्री भी शादी समारोह में शिरकत करेंगे। जन्मदिन पर शिवराज ने लगाया पौधा
आज शिवराज सिंह चौहान का 66वां जन्मदिन भी है, रोजाना की तरह उन्होंने आज भी उम्मेद पैलेस परिसर में कार्तिकेय और अमानत के साथ पौधारोपण किया। शिवराज फरवरी-2021 से एक पौधा रोज लगाते हैं। फोटो में देखिए प्री-वेडिंग शूट… पढ़िए, उम्मेद पैलेस क्यों हैं खास… दुनिया के बड़े निजी आवासीय परिसर में शामिल
सूत्रों के अनुसार- मंत्री पहले उदयपुर में बेटे की शादी करने वाले थे। दिसंबर (2024) में राजस्थान दौरे के दौरान जोधपुर में उम्मेद पैलेस देखा और अपना मन बदल लिया। उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर के वर्ल्ड फेमस ‘छित्तर’ के पत्थर से बना है। इस कारण ये ‘छित्तर पैलेस’ के नाम से भी जाना जाता है। मारवाड़ के शाही परिवार का यह निवास दुनिया में सबसे बड़ा निजी आवासीय परिसर है। हालांकि, पिछले कई सालों से इसके 3 में से एक हिस्से में होटल का संचालन ताज समूह की ओर से किया जा रहा है और दूसरे में म्यूजियम बना हुआ है। एक हिस्सा निजी आवास के रूप में है। उम्मेद पैलेस में विवाह समारोह के लिए 4 इनडोर हॉल और 4 आउटडोर लॉन हैं। इन इनडोर स्थलों में मारवाड़ हॉल, राठौड़ हॉल, चैंबर ऑफ प्रिंसेस हॉल हैं। इसी तरह आउटडोर स्थलों में बदरी लॉन, यहां का सबसे बड़ा स्थल है। इसके अलावा लांसर लॉन, द म्यूजियम कोर्ट यार्ड और फाउंटेन कोर्ट यार्ड भी हैं। 14 साल निर्माण में लगे थे
एक दौर ऐसा था, जब मारवाड़ में अक्सर अकाल पड़ता था। 1920 के दशक अकाल भी ऐसा ही था, जिसमें लगातार 3 साल तक भयंकर सूखा पड़ा था। बारिश नहीं होने से मारवाड़ के लोगों के सामने पलायन का संकट उठ खड़ा हुआ था। तब मारवाड़ के 37वें राठौड़ शासक तत्कालीन महाराजा उम्मेद सिंह ने अपनी प्रजा की आजीविका चल सकें, इसके लिए मेहरानगढ़ दुर्ग से 6.5 किलोमीटर दूरी पर पैलेस बनवाने का निर्णय किया था। उन्होंने इसका प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी वास्तुकार हेनरी वॉन लानचेस्टर (लैंचेस्टर एड्विन लुटियंस के समकालीन थे, जिन्होंने दिल्ली सरकार के परिसर की इमारतों की योजना बनाई थी) को सौंपी थी। 19 नवंबर 1929 को खुद महल की नींव रखी। 14 साल तक इसका निर्माण कार्य चला। ——- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी की यह खबर भी पढ़िए… शिवराज सिंह चौहान परिवार संग जोधपुर पहुंचे:पत्नी साधना ने कराया मुंह मीठा; दूल्हे कार्तिकेय बोले- नए जीवन की शुरुआत की खुशी केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्नी साधना सिंह ने बेटे की शादी की खुशी में उन्हें मिठाई खिलाई। (पढ़ें पूरी खबर) जोधपुर में केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान के बेटे की शादी:6 मार्च को उम्मेद भवन पैलेस में होगा समारोह; भोपाल-दिल्ली में होंगे रिसेप्शन मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के बड़े बेटे की शादी 6 मार्च को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। शादी समारोह में उद्योग जगत से लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े दिग्गज शामिल होंगे। (पढ़ें पूरी खबर)