जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड अटैक किया गया। घटना 4 और 5 मार्च की रात की है। सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। आज की अन्य बड़ी खबरें… मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 7 मंजिला इमारत के फ्लैट में ब्लास्ट, महिला समेत दो लोग घायल मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के एक फ्लैट में ब्लास्ट हो गया। इसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि पूरी बिल्डिंग में दरारें आ गईं। दो लिफ्ट टूट कर नीचे आ गिरीं। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भिजवाया। धमाका भिंड रोड स्थित सात मंजिला लेगेसी अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर फ्लैट नंबर L-7 में देर रात करीब दो बजे हुआ। फ्लैट रंजना जाट का है। ब्लास्ट के वक्त रंजना और अनिल नाम का शख्स फ्लैट में ही थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है कि यह ब्लास्ट किन कारणों से हुआ। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामला- DRM सहित तीन अधिकारियों का ट्रांसफर दिल्ली नॉर्थ रेलवे के DRM सुखविंदर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह पुष्पेश आर त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। वहीं दिल्ली के स्टेशन डायरेक्टर महेश यादव और सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल आनंद मोहन का भी ट्रांसफर कर दिया गया। 15 फरवरी को दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के करीब 18 दिन बाद यह फैसला लिया गया। भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई थी। दिल्ली में EWS कोटे के एडमिशन की आज पहली लॉटरी निकलेगी, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी दिल्ली सरकार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के तहत दाखिले को लेकर आज 5 मार्च को लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन करेगी। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षा विभाग मिशन मोड में काम कर रहा है। इसी के तहत EWS एडमिशन के लिए पहली लॉटरी 5 मार्च को दोपहर 2:30 बजे शिक्षा विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल, ओल्ड सेक्रेटेरिएट में निकाली जाएगी। इस दौरान बच्चों के माता-पिता और मीडिया के लोग भी रहेंगे।