पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद हवाएं चलने से मैदान इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मध्यप्रदेश में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में दिन के तापमान में 4.2 डिग्री तक की गिरावट हुई है। मंगलवार को हवा की रफ्तार 10 से 12 किमी प्रतिघंटा तक रही। राजस्थान में भी ठंड बढ़ गई है। कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। चूरू, गंगानगर, सीकर, हनुमानगढ़ में कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। 7 मार्च से प्रदेश में फिर से तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि बीते दिन देश के अधिकतर इलाकों का तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच रहा। महाराष्ट्र का सोलापुर 39.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 33 cm तक बर्फबारी हुई। साथ ही 25.8 mm तक की बारिश दर्ज की गई। अब अगले चार दिन धूप रहेगी। इसके अलावा अगले 2 दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों यानी पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस वजह से कई इलाकों में तापमान गिर सकता है। राज्यों के मौसम की तस्वीरें… मार्च में ठंड बढ़ने का क्या कारण
पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में फरवरी के आखिरी हफ्ते से लेकर मार्च के पहले हफ्ते तक बर्फबारी और बारिश हुई। इससे मैदान इलाकों में ठंडक बढ़ गई। दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज हवा चलने से सर्दी बढ़ी। दिन का तापमान चार डिग्री तक कम हो गया। कब तक असर रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल में अगले चार दिनों में धूप खिलेगी। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भी मौसम साफ है। अगले कुछ दिनों में यहां बर्फ गिरने के आसार नहीं हैं। क्या फर्क पड़ेगा
राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, झुंझुनूं, अलवर समेत कई इलाकों में हुई भारी ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। हरियाणा में 3 दिन पहले हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, चना, जौ, सूरजमुखी, मूली, मेथी की फसलों का नुकसान हुआ हैं। प्रदेश कृषि विभाग की रिपोर्ट में करीब 8.08 लाख एकड़ में नुकसान की संभावना जताई है। राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश में लुढ़का तापमान: दिन के पारे में 4.2° तक की गिरावट; हवा चलने से आज भी मिलेगी राहत मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में दिन के तापमान में 4.2 डिग्री तक की गिरावट हुई है। मंगलवार को हवा की रफ्तार 10 से 12Km प्रतिघंटा तक रही। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी रहेगा। इसके बाद दिन के पारे में फिर से 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान में आज भी हवा चलने से सर्दी बढ़ेगी: दिन का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का उत्तर भारत में पिछले दिनों हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों में दिखने लगा। राजस्थान के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। चूरू, गंगानगर, सीकर, हनुमानगढ़ में कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में 5 दिन तक चलेंगी ठंडी हवाएं: 15-20 किमी प्रति घंटा होगी रफ्तार हरियाणा में हवाओं ने अचानक ठंड बढ़ा दी है। रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। 5 दिनों तक प्रदेश में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव में पारा 38 डिग्री: 4 जिलों में 36 डिग्री के पार, 48 घंटे ऐसा ही मौसम छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ रहा है, जिसके कारण अब दोपहर 12 बजे के बाद धूप चुभने लगी है। चार जिलों रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर में पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को 38 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल में आज से 4 दिन खिलेगी धूप: बर्फबारी से पहाड़ों पर लौटी ठंड हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी के बाद अब अगले 4 दिन तक मौसम रहेगा। प्रदेशभर में आज से 8 मार्च तक धूप खिलेगी। इससे ऊंचे क्षेत्रों में जन जीवन सामान्य हो पाएगा, जहां हैवी स्नोफॉल के कारण जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…