यूपी विधानमंडल के बजट सत्र का मंगलवार को 9वां दिन है। विधानसभा में एक विधायक ने गुटखा खाकर थूक दिया, जिससे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नाराज हो गए। कहा- मैंने CCTV में विधायक को देखा है। अगर वह खुद आकर अपनी गलती मान लें, तो ठीक रहेगा। ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा- पीडीए का नाम सुनकर ही आप चिढ़ जाते हैं। उनके बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए भी बजट बढ़ाइए। आप सप्लीमेंट्री बजट लाएंगे। मुख्यमंत्री जी, आप छात्रों के प्रति उदार हैं, टैबलेट बांटते हैं। इस पर विचार कीजिए। संसदीय कार्य मंत्री (कंजूस आदमी) से कहिए कि बजट बढ़ाएं। दो-तीन बातें और हम कहना चाहते हैं, ज्यादा कहेंगे तो आपको दिक्कत हो जाएगी। 2 तस्वीरें देखिए- सपा विधायक बृजेश कठेरिया ने पूछा- ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय बढ़ाया जाएगा या नहीं? जवाब में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा- यह ग्राम विकास से संबंधित मामला है, पंचायती राज से नहीं। इसकी सूचना जुटाई जा रही है। यह सुनते ही महाना ने राजभर को रोकते हुए कहा- सदस्य सवाल सरकार से पूछते हैं। अगर आपके विभाग से संबंधित सवाल नहीं था, तो इसे संबंधित विभाग को भेजना चाहिए था। अधूरी जानकारी नहीं देनी चाहिए, सही जवाब आना चाहिए। यूपी विधानसभा में इस बार 11 दिन का बजट सत्र निर्धारित किया गया है। 20 फरवरी को बजट पेश किया गया था। कल सदन का आखिरी दिन होगा। विधानसभा से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….