आनंद विहार से पुरी जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन यूपी में चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) जंक्शन के आगे दो भागों में बंट गई। ट्रेन के स्लीपर कोच S4 की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। घटना सोमवार रात 9.30 बजे पीडीडीयू जंक्शन से करीब 6 किलोमीटर दूर यार्ड में हुई। हादसा होते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ट्रेन की स्पीड कम होने से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन को वापस पीडीडीयू जंक्शन लाया गया। इसके बाद टूटे कपलिंग वाले कोच को काटकर अलग किया गया। फिर रात साढ़े बारह बजे ट्रेन को रवाना किया गया। बता दें कि नंदन कानन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 06.25 बजे से तीन घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। रात 9:30 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या एक से गया के लिए रवाना हुई। इसी दौरान ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या एस 4 की कपलिंग टूट गई। इससे इंजन सहित छह कोच बढ़ गए जबकि एसी कोच, गार्ड बोगी सहित 15 कोच पीछे रह गए। घटना होते ही गार्ड ने लोको पायलट को सूचना दी। पायलट ने ट्रेन रोक दी। ट्रेन के दोनों हिस्सों को वापस डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 पर लाया गया। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए S4 कोच को ट्रेन से अलग किया। इस कोच में यात्रा कर रहे सभी यात्रियों को दूसरे कोच में बैठाया। ट्रेन से यात्रा कर रहे ताराभदोदास ने बताया कि ट्रेन जैसे ही डीडीयू जंक्शन से निकली लगभग 15 मिनट बाद हादसा हो गया। सभी यात्री घबरा गए। थोड़ी दूर जाने के बाद ट्रेन रुक गई। फिर ट्रेन को वापस लाया गया। तीन घंटे तक हम लोग बैठे रहे। ट्रेन की स्पीड कम थी इस लिए बड़ा हादसा टल गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। डीडीयू जंक्शन के स्टेशन मैनेजर एस के सिंह ने बताया कि गाड़ी डीडीयू जंक्शन से रात में छूटी है। 6 किलो मीटर दूर जाने पर दो हिस्सों में बंट गई। वापस जंक्शन पर लाकर ट्रेन को सही किया गया। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेन को तीन घंटे बाद रवाना किया गया।