दिल्ली हाईकोर्ट ने 3600 करोड़ रुपए के अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को जमानत दे दी। जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा ने 28 फरवरी को जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 18 फरवरी को इसी मामले से जुड़े CBI केस में ब्रिटिश नागरिक मिशेल को जमानत दी थी। जांच एजेंसियों ने इतालवी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 VVIP हेलीकॉप्टरों की खरीद में अनियमितता पाई हैं। CBI ने चार्जशीट में दावा किया है कि 2010 में हुए हेलिकॉप्टर सौदे से सरकारी खजाने को 398.21 मिलियन यूरो (करीब 2666 करोड़ रुपए) का नुकसान हुआ। वहीं, जून 2016 में ED की चार्जशीट में कहा गया कि मिशेल को अगस्ता वेस्टलैंड से 30 मिलियन यूरो (लगभग 225 करोड़ रुपए) मिले थे। मिशेल को दिसंबर 2018 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था। वह तभी से जेल में है। आज की अन्य बड़ी खबरें… उत्तराखंड के माणा एवलांच घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, 8 मजदूरों की मौत हुई थी उत्तर प्रदेश के चमोली जिले के माणा में बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) का कैंप एवलांच की चपेट में आया था। इस घटना में 8 मजदूरों की मौत हुई थी। अब इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए गए। घटना 28 फरवरी को सुबह 5.30 से 6 बजे के बीच हुई थी। कुल 54 मजदूर फंस गए थे, इनमें से 46 को जीवित बचाया गया था। BSF ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 103 Kg गांजा पकड़ा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 103 Kg गांजा पकड़ा। फोर्स को उत्तर 24 परगना में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। मंगलवार सुबह 3-4 संदिग्ध वजनी सामान लेकर बॉर्डर की ओर जाते दिखे। रुकने के लिए कहने पर सभी गांजा वहीं छोड़कर भाग गए। पुणे में ई-बाइक के गोदाम में लगी आग, दर्जनों गाड़ियां जलीं, किसी के हाताहत होने की खबर नहीं पुणे के कटराज इलाके में मंगलवार को इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी के गोदाम में आग लग गई। घटना में दर्जनों गांड़ियां जल गईं, उनकी एसेसरिज जल गईं। फायर ब्रिगेड के अधिकारी के मुताबिक घर में कोई भी घायल नहीं हुआ। यूनिट से धुएं और लपटों का घना गुबार निकलता देखा जा सकता था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर सात पानी के टैंकर भेजे गए हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। केरल हाईकोर्ट ने राज्य में रैगिंग के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए स्पेशल बेंच बनाई केरल हाईकोर्ट ने राज्य में रैगिंग के बढ़ते मामलों की जल्द सुनवाई के लिए एक स्पेशल बेंच बनाई है। चीफ जस्टिस नितिन जामदार और जस्टिस एस मनु की बेंच ने केरल लीगल सर्विस अथॉरिटी की जनहित याचिका पर यह आदेश दिया है। बेंच ने रैगिंग मामलों में सख्त कार्रवाई न होने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। साथ ही एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में एंटी रैगिंग सेल के गठन से जुड़ी सूचना कोर्ट को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसलर सुशील कुमार को जमानत दी, जूनियर रेसलर की हत्या का आरोप दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसलर सुशील कुमार को हत्या के एक मामले में जमानत दे दी। उन्हें 50 हजार रुपए का बॉण्ड और इतनी ही राशि के दो श्योरिटी (जमानत) जमा करानी होंगी। सुशील पर जूनियर रेसलर सागर धनखड़ की हत्या का आरोप है। दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हुआ था। पिटाई में लगी चोटों की वजह से 4 मई, 2021 को सागर की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने दो बार के ओलिंपिक मेडल विजेता सुशील कुमार को मई, 2021 में गिरफ्तार किया था। वे तभी से ही जेल में हैं। पूरी खबर पढ़ें… कोलकाता में एक ही परिवार के 3 लोगों की लाश मिली, मरने वालों में बच्चा भी शामिल कोलकाता के हल्टू पुरबा पल्ली इलाके में मंगलवार को एक परिवार के तीन सदस्य (एक बच्चा भी शामिल) अपने घर पर मृत मिले। पुलिस के मुताबिक मृतकों में सोमनाथ रॉय (40), उनकी पत्नी सुमित्रा (35) और उनके ढाई साल का बेटा रुद्रनील शामिल है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला। सोमनाथ और सुमित्रा के शव फांसी के फंदे पर थे। बच्चे का शव पिता की बॉडी से बंधा हुआ था। सोमनाथ ऑटो-रिक्शा चलाता था। इलाके में एक घर में रहता था। पुलिस के मुताबिक आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या किए जाने की आशंका लग रही है। कर्नाटक के मंगलुरु में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की; महिला CISF अधिकारी पर धोखा देने का आरोप कर्नाटक के मंगलुरु में एक शख्स ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की महिला अधिकारी के धोखा देने पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके CISF की असिस्टेंट कमांडेंट पर अपनी शादी की बात छुपाने और धोखा देने का आरोप लगाया। शख्स एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दिल्ली के LG और CM ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर बांस के पौधे लगाए, कहा- यह हरित दिल्ली की दिशा में बेहतर प्रयास दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन के तहत बायोमाइनिंग, भूमि सुधार और हरित दिल्ली की दिशा में प्रयास करते हुए भलस्वा लैंडफिल साइट पर ‘बांस रोपण अभियान’ का शुभारंभ किया। LG सक्सेना ने कहा- आज यहां 2 हजार बांस के पेड़ लगाए गए हैं। एक से डेढ़ महीने के अंदर 54 हजार पेड़ और लगाए जाएंगे। बांस के पेड़ इसलिए लगाए गए हैं क्योंकि ये 30% ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं। हमारी सरकार दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने वाली है। CM रेखा गुप्ता ने कहा- पिछली सरकार तो केवल पहाड़ों की बात करती थी। इस साइट से हटाई गई चीजों का इस्तेमाल NHAI की कई परियोजनाओं और DDA ग्राउंड को समतल करने में किया जा रहा है। हम हर महीने निरीक्षण करेंगे और तीनों लैंडफिल साइटों का दौरा करेंगे। एक साल के अंदर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि लैंडफिल की ऊंचाई कम हो और ग्रीन लैंड विकसित हो। शरद पवार के पोते और विधायक रोहित पवार को हाईकोर्ट का समन, भाजपा नेता ने विधानसभा चुनाव में जीत को चुनौती दी है बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने शरद पवार के पोते और विधायक रोहित पवार को समन जारी किया है। BP नेता राम शिंदे ने 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करजात-जामखेड सीट से पवार की जीत को चुनौती दी है। राम शिंदे की याचिका में आरोप लगाया गया है कि पवार ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों के जरिए पैसे बांटे और वोटरों को रिश्वत दी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद FIR दर्ज हुई थी। याचिका में कहा गया कि चुनाव में जानबूझकर कई “राम शिंदे” नाम के उम्मीदवार खड़े किए गए, ताकि मतदाता भ्रमित हों। इसमें राम नारायण शिंदे और राम प्रभु शिंदे का नाम शामिल है। कोर्ट ने सभी उम्मीदवारों को समन जारी कर अगली सुनवाई 27 मार्च को तय की है। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में गैस कटर से ATM काटकर 29 लाख रुपए की लूट, CCTV फुटेज में 3 लोग दिखे तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में चोरों ने गैस कटर से ATM काटकर 29 लाख रुपए लूट लिए। आदिबटला पुलिस के मुताबिक घटना 2 मार्च देर रात 2 बजे की है। घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है। इसमें 3 नकाबपोश चोर गैस कटर से ATM काटते और पैसे निकालते दिखे। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की तलाश के लिए 4 स्पेशल टीम बनाई गई है। पुणे में महिला का गैंगरेप मामला, आरोपियों को 7 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा महाराष्ट्र की पुणे कोर्ट ने 19 साल की महिला के साथ गैंगरेप और लूटपाट मामले में 2 आरोपियों को 7 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमोल पोटे (25) और किशोर काले (29) ने शनिवार रात पुणे जिले के शिरूर तालुका में एक महिला का रेप किया। फिर उसके साथ लूटपाट भी की। रविवार को FIR दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।