हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बीती रात से बर्फबारी हो रही है। शिमला में रात में ओलावृष्टि हुई और सुबह 9 बजे रिज समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की बर्फ गिरी। हालांकि दो से तीन मिनट बाद स्नोफॉल रुक गया। पर्यटन स्थल मनाली में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार अच्छी बर्फ गिरी है। इससे पर्यटक खुशी से झूम उठे हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बीती रात से रुक रुक कर बारिश हो रही है। कांगड़ा, सुजानपुर, हमीरपुर, शिमला, मंडी के कई क्षेत्रों में रात में अच्छी बारिश हुई। लाहौल स्पीति और चंबा के कई क्षेत्रों में आधा फीट से ज्यादा ताजा हिमपात हुआ है। आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में आज भी बारिश एवं बर्फबारी का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा और अगले तीन-चार दिन तक प्रदेशभर में मौसम साफ हो जाएगा। बारिश-बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर मार्च में भी दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड लौट आई हैं। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से -6.3 डिग्री नीचे गिर गया है, जबकि बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री की कमी आई है। चंबा का तापमान नॉर्मल से 14 डिग्री नीचे गिरा चंबा के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। चंबा का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 14 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 11.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है। भुंतर का अधिकतम तापमान भी नॉर्मल से 10.4 डिग्री नीचे गिरने के बाद 10.5 डिग्री और मंडी का तापमान 10.9 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 114.7 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी इसी तरह गिरावट आई है। एवलांच गिरने की चेतावनी इस बीच चंबा और लाहौल स्पीति जिला में एवलांच गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बीते सप्ताह भारी बर्फबारी हुई है। इससे बर्फ के पहाड़ खिसकने की घटनाएं पेश आ रही है्। इसे देखते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। बीते 3 दिनों के दौरान लाहौल स्पीति, चंबा और किन्नौर जिला में 9 घटनाएं बर्फ के पहाड़ गिरने की पेश आ चुकी हैं।